Home अपडेट हाईवा और टाटा मैजिक में टक्कर, पूर्व सांसद के भतीजे सहित चार...

हाईवा और टाटा मैजिक में टक्कर, पूर्व सांसद के भतीजे सहित चार की मौत

हाईवा ने इस टाटा मैजिक को टक्कर मारी।

तखतपुर (टेकचंद कारड़ा)। तखतपुर के पास खम्हरिया में एक तेज रफ्तार हाईवा ने टाटा मैजिक को टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई।

मृतकों में पूर्व सांसद लखन लाल साहू का भतीजा फरहदा निवासी महेश साहू 40 वर्ष, भुनेश्वर साहू उर्फ पिंटू 36 वर्ष निवासी अमोरा परसा कापा, ओम प्रकाश वर्मा, 22 वर्ष ग्राम कराड़ और रघुवीर साहू उम्र 24 वर्ष ग्राम कुली लूतरा निवासी शामिल हैं।

हाईवा बिलासपुर की तरफ जा रही थी, जबकि टाटा मैजिक बिलासपुर से तखतपुर लौट रही थी। दोनों वाहनों में आमने-सामने टक्कर हुई है।

हादसे में हाईवा की टक्कर से टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए। राह से गुजर रहे लोगों ने घायलों को निकाल कर तखतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया, मगर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पूर्व सांसद साहू अस्पताल पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक‌ पूर्व सांसद साहू का भतीजा मृतक महेश साहू जेसीबी चलाता है। कल बरेला में मशीन खराब हो गई थी। वह बिलासपुर से अन्य तीन लोगों के साथ टाटा मैजिक में लौट रहा था। दुर्घटना इसी दौरान हुई। पुलिस ने हाईवा सीजी 08 एडी 1051 को जब्त कर लिया है। वाहन का चालक मौके से फरार है।

 

NO COMMENTS