Home अपडेट बाबा थाहिरिया सिंह डेरे में 40 दिन का अखंड पाठ जारी, कीर्तन,...

बाबा थाहिरिया सिंह डेरे में 40 दिन का अखंड पाठ जारी, कीर्तन, जप में भाग ले रहे अनुयायी

बाबा थाहिरिया आश्रम सिंधी कॉलोनी बिलासपुर।

बिलासपुर। सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा स्थित गुरुनानक दरबार संत बाबाथाहिरिया सिंह डेरे में 40 दिन का अखंड पाठ चल रहा है। विगत दिवस गुजरात के सन्नी मूलचंदानी ने अपने कीर्तन से संगत को निहाल किया। इसके बाद उल्हासनगर के जसकीरत सिंह का आशीर्वाद भी सभी को प्राप्त हुआ।

दरबार में प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 7 बजे तक सुखमनी साहब का पाठ किया जा रहा है। सुबह 5 बजे और रात 9 बजे ऑनलाइन कीर्तन दरबार लगाया जा रहा है। वर्ल्ड सिमरन दिवस विशेष रूप से 15 नवंबर को मनाया जायेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मूलचंद नारवानी, महेश लालचंदानी, सुरेश वाधवानी, हरीश भागवानी, डॉ. हेमन्त कलवानी, प्रकाश जज्ञासी, नरेश मेहरचंदानी, रमेश भागवानी, निक्की नागवानी,  राजकुमार धनवानी, विष्णु धनवानी, रामचंद्र डेम्ब्रा, विजय डुसेजा, जगदीश जज्ञासी, राहुल धनवानी, हुन्दल दास सोमवानी, सूरज धनवानी, गंगाराम सुखीजा, अशोक आगीचा आदि सक्रिय हैं। आयोजन को सभी सेवादार और श्रद्धालुओं का सहयोग मिल रहा है।

NO COMMENTS