Home अपडेट त्विशा की लेखन प्रतिभा को जानकर हतप्रभ रह गये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल,...

त्विशा की लेखन प्रतिभा को जानकर हतप्रभ रह गये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, तारीफ में कही ये बातें….

मुख्यमंत्री के हाथों अवार्ड ग्रहण करती हुईं त्विशा सिंह।

बिलासपुर। अंग्रेजी नावेल ए कैरोल ऑफ हिम की लेखिका शहर की 11वीं कक्षा की छात्रा त्विशा सिंह की बौद्धिक क्षमता और रुचि की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रशंसा व्यक्त की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक भास्कर की ओर से शनिवार को शहर के विविध क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को एमिनेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इनमें 16 वर्षीय त्विशा सिंह भी शामिल हैं, जो विभा सिंह व अजय सिंह ठाकुर की पुत्री हैं।

उत्कृष्टता अवार्ड के लिए मंच पर जब त्विशा पहुंची तो मुख्यमंत्री ने आश्चर्य के साथ प्रसन्नता जताई कि इस कम उम्र में छात्रा त्विशा ने अध्यात्म और भले-बुरे के द्वन्द्व से जुड़े गंभीर विषय पर 177 पन्नों की किताब अंग्रेजी में लिखी। अपने उद्बोधन में बघेल ने जिन दो लोगों का खास तौर पर जिक्र किया उनमें त्विशा शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि त्विशा की प्रतिभा विलक्षण है जिसने इतनी छोटी उम्र में स्व-प्रेरणा से यह किताब लिख डाली। वह बता रही थीं कि जो विचार उसके मन में आते थे, उन्हें वह अपनी डायरी में लिखती जाती थीं और तीन साल के बाद इसे उसने किताब का रूप दे दिया। त्विशा की पुस्तक में भला-बुरा, जन्म-मृत्यु, पाप-पुण्य जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा है, जो अद्भुत है।

मालूम हो कि त्विशा की यह किताब अमेजॉन सहित अन्य ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं और उसे काफी सराहा जा रहा है। सोशल मीडिया पर उनके इस उपन्यास पर अनेक लोगों की समीक्षा भी उपलब्ध है।

 यह भी पढ़ेंः 16 साल की त्विशा ने लिखा नैतिक और आध्यात्मिक मूल्यों पर केन्द्रित उपन्यास। 

 

NO COMMENTS