शहर की सड़कों की मशीनों से सफाई के काम को एक माह पूरा हो गया है। इस योजना को न केवल शहर के लोग पसंद कर रहे हैं बल्कि यहां काम करने वाले कर्मचारियों में भी प्रसन्नता है।

यह दावा लायन सर्विसेज लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंन्ट सुनील सिंह ने एक वक्तव्य में किया। उन्होंने कहा कि नगर निगम सीमा की वार्ड एक से लेकर वार्ड 59 तक की सभी मुख्य सड़कों की सफाई कम्पनी द्वारा पिछले एक माह से की जा रही है। सफाई की नई व्यवस्था से शहर के लोगों में तो प्रसन्नता है ही, साथ ही कंपनी इस कार्य की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी सफाई कर्मचारियों से निरंतर उनकी समस्याओं को जानने का प्रयास करता है।

लायन सर्विसेज के वाइस प्रेसीडेंट सुनील सिंह ने बताया कि इसके लिए एक कल्याण समिति का गठन किया गया है जो वार्डों और गलियों में भ्रमण कर उनके स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं  का निराकरण करता है। सभी सफाई कर्मचारियों को उचित वर्दी और सुरक्षा के सामान दिए गए हैं। कंपनी से महीने के पहले सप्ताह के भीतर वेतन मिलने पर कर्मचारियों में विशेष प्रसन्नता है। सफाई कर्मचारी बादल समुद्रे, गुड्डी बघेल, कौशल महानंदिया आदि ने बताया कि हमारा वेतन पहले के पहले सप्ताह में आ गया। वेतन समय पर आने से वे परिवार की जरूरतों को ज्यादा अच्छे से ध्यान रख सकते हैं।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here