Home अपडेट CRPF में पदस्थ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

CRPF में पदस्थ जवान ने सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली

सुकमा- शनिवार तड़के एक सीआरपीएफ जवान ने गोली मारकर खुदकुशी कर ली। जवान के आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना दोरनापाल क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ओडिशा के झारसुगड़ा निवासी कमलाकांता सीआरपीएफ 223 बटालियन में तैनात था। उसकी ड्यूटी सुकमा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगी थी। शनिवार तड़के कैंप में ही उसने खुद को गोली मार ली। आवाज सुनकर साथी जवान पहुंचे तो उसका शव पड़ा था।जवान कुछ दिन पहले ही छुटिट्यों के बाद घर से लौटा था। गोली उसने अपने सिर पर मारी, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे प्रेम प्रसंग भी कारण बताया जा रहा है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं जवान की सुसाइड की पुष्टि एसपी केएल ध्रव ने की है।

NO COMMENTS