तोरवा थाना क्षेत्र में एक अजीब घटना सामने आई, जिसमें एक महिला ने मेहमान बन घर आए जबरदस्ती संबंध बनाने की कोशिश कर रहे अपने दूर के रिश्तेदार का गुप्तांग ब्लेड से काटकर अलग कर दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तोरवा थाना अंतर्गत महमंद माता चौरा के पास उक्त महिला अपने दो बेटों के साथ रहती है। उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। उनके घर जांजगीर चांपा का दूर का रिश्तेदार उदय विश्वकर्मा उम्र 55 वर्ष मेहमान बनकर आया था। रात को भोजन करने के बाद सभी अपने कमरे में सोने चले गए। बीती रात उदय विश्वकर्मा की नीयत मेजबान महिला के प्रति खराब हो गई। वह रात करीब दो बजे नग्न अवस्था में महिला के कमरे में चला गया और उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। महिला ने अपने साथ जबरदस्ती होते देख, सुई धागे के डिब्बे से ब्लेड निकाली और उदय के गुप्तांग पर ब्लेड से वार कर दिया।

इस हमले के बाद आरोपी चिल्लाता हुआ वहां से भागने लगा। उसकी आवाज सुनकर महिला के बड़े बेटे ने उसे भागकर दबोच लिया। उसी दौरान महिला का दूसरा बेटा भी पहुंच गया। दोनों बेटों ने मेहमान उदय को सिर और पैर की तरफ से पकड़ लिया। इसके बाद मां ने बलात्कार का प्रयास करने वाले आरोपी मेहमान उदय का गुप्तांग ब्लेड से काटकर अलग कर दिया।

घटना की जानकारी होते ही 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और 108 संजीवनी के माध्यम से उदय विश्वकर्मा को उसी हालत में सिम्स में भर्ती कराया गया। अभी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने महिला समेत उसके दोनों बेटे को गिरफतार कर लिया है। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मोंगरा बाई और उनके दोनों बेटों के खिलाफ धारा- 126, 294, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं महिला की शिकायत पर आरोपी उदय विश्वकर्मा के खिलाफ धारा 456, 354 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here