Home अपडेट मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए टिक-टॉक वीडियो बनाने...

मुख्यमंत्री बघेल के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए टिक-टॉक वीडियो बनाने का आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग कांग्रेस समेटी के पदाधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई।

बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए टिक-टॉक वीडियो बनाने और उसे इंस्टाग्राम तथा वाट्सएप ग्रुप में वायरल करने को लेकर बेरला, बेमेतरा के युवक नमन सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के सोशल मीडिया पेज का स्क्रीन शॉट।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे व संगठन महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने बताया कि 6 मई की रात दुर्ग जिला कांग्रेस विधि विभाग के अध्यक्ष प्रीतम देशमुख, प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा और बी.एल.सोनी ने इस सम्बन्ध में रिपोर्ट दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार सभी वीडियो में आरोपी ने अपने-आप को भाजपा का कार्यकर्ता बताया है। दुर्ग के अलावा कुरुद व बेरला थाने में भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपी को आईपीसी की धारा 294, 504 एवं 505 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

 

 

NO COMMENTS