जिले में प्रशासन ने दिसम्बर माह में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी पी. दयानंद ने चुनाव से जुड़े मुख्य कामों के लिए अधिकारियों के नाम तय कर दिए है। ये इस प्रकार हैः-

  1. फरिहा आलम सिद्दिकी (सीईओ, जिला पंचायत)- नाम निर्देशन शाखा। स्वीप प्लान और उसका क्रियान्वयन।
  2. सौमिल रंजन चौबे (आयुक्त, नगर निगम)- ईवीएम व्यवस्था।
  3. कुनाल दुदावत (सहायक कलेक्टर)- प्रशिक्षण शाखा।
  4. आलोक पाण्डेय ( अपर कलेक्टर पेण्ड्रा-रोड। वाहन व्यवस्था शाखा।
  5. ए.आर.टंडन (डिप्टी कलेक्टर) यातायात व्यवस्था, मतदान अभिकर्ता एवं मतगणना अभिकर्ताओं की नियुक्ति एवं मतगणना कर्मचारियों को परिचय पत्र जारी करना। निर्वाचन अभिलेखों की सीलिंग/ई.व्ही.एम./पोस्टर बैनर सीलिंग एवं अन्य प्रपत्रों का रख-रखाव।
  6. संदीप बांगड़े (संयुक्त संचालक नगर एवं ग्राम निवेश) निर्वाचन सामग्री शाखा
  7. एस.के.गुप्ता (संयुक्त कलेक्टर)- आदर्श आचारण संहिता, शिकायत, सहायता शाखा। प्रेक्षक शाखा। अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी, मतदाता सूची सेट तैयार करना एवं विक्रय करना एवं प्रतिलिपि देने, भेजने के लिए।
  8. राजेश श्रीवास्तव (संयुक्त संचालक, कोष एवं लेखा)- निर्वाचन व्यय शाखा।
  9. बी.एस उइके (अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी)- कानून व्यवस्था। कम्प्यूटरीकरण, मतदान दलगठन, मतगणना दल गठन। मतगणना स्थल का चयन एवं मतगणना की व्यवस्था, सामग्री वितरण एवं वापसी की व्यवस्था और सामान्य शाखा तथा लेखा शाखा।
  10. प्रशांत द्विवेदी, (जिला प्रबंधक, भारत संचार निगम) एम.एस, कम्यूनिकेशन प्लान।
  11. राकेश जायसवाल, (संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन)- मतपत्र शाखा।
  12. सुमित अग्रवाल (डिप्टी कलेक्टर)- मतदाता सूची का अवलोकन एवं उसकी प्रमाणित प्रतियाँ उपलब्ध कराने तथा नाम निर्देशन हेतु निक्षेप की राशि की प्राप्ति एवं नाम निर्देशन पत्रों का प्रदाय।
  13. के.के. सोमावार (प्रभारी खाद्य नियंत्रक) मतगणना स्थल पर भोजन एवं नास्ते की व्यवस्था
  14. राजेश मालवे (जिला खनिज अधिकारी)- वीडियोग्राफी।
  15. आशुतोष चतुर्वेदी-(डिप्टी कलेक्टर)-अवकाश शाखा।
  16. वरिष्ठ कोषालय अधिकारी- मतपत्र व्यवस्था के लिए।
  17. संयुक्त संचालक, जनसम्पर्क- मीडिया शाखा के लिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here