बोर्ड परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

बिलासपुर। शहर विधायक और माध्यमिक शिक्षा मंडल के सदस्य शैलेश पांडे आज माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित की जा रही बोर्ड परीक्षाओं में अचानक निरीक्षण के लिए पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ जिला शिक्षा अधिकारी आर.एन. हीराधर भी थे।

उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल और सेंट जोसेफ स्कूल में निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और परीक्षा के संबंध में केंद्र अध्यक्ष और प्राचार्य से जानकारी भी ली।

माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जा रही है। इसके लिए शहर के सभी स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

बिलासपुर विधायक और माध्यमिक शिक्षा मंडल  के नियुक्त सदस्य शैलेश पांडे आज बोर्ड परीक्षा के निरीक्षण के लिए निकले।इस दौरान वे डीएवी स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने केंद्र अध्यक्ष और प्राचार्य से परीक्षार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। इसके बाद वे परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों के बीच क्लास रूम में पहुंचे। यहां  गंदगी देखकर उन्होंने जमकर नाराजगी जताई।प्राचार्य से कहा कि स्कूलों में हमेशा सफाई रहनी चाहिए।  खासकर जब विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हों। उन्होंने डीएवी स्कूल की अधोसंरचना और फर्नीचर के संबंध में जानकारी ली और इसे जल्द ही बढ़ाने की बात कही। उन्होंने इस संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। शैलेश पांडे ने सेंट जोसेफ स्कूल में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रबंधन से वहां की समस्याओं के बारे में भी जाना। पांडे ने केंद्र में अनुपस्थित विद्यार्थियों अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here