100 से अधिक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

बिलासपुर की पहचान देश के सबसे स्वच्छ शहरों में हो रहा है। अनेक विकास कार्य तथा आप सभी कार्यकर्ताओं के मेहनत के दम पर हम प्रदेश और बिलासपुर में एक बार फिर जीतने जा रहें हैं। उक्त बातें मंत्री तथा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने दक्षिण मंडल में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता तथा पन्ना प्रमुख सम्मेलन में कही।

लगभग 500 से अधिक कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि आज बिलासपुर एक व्यवस्थित तथा स्वच्छ शहर के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। आज हमारे कामकाजी बहनों के लिए  प्रदेश का पहला वर्किंग वुमन हॉस्टल हमारे शहर बिलासपुर में है। प्रदेश का पहला अपशिष्ट प्लांट है,प्रदेश का पहला स्पोर्टस ट्रेनिंग सेंटर है जिसे जल्द ही शुरू किया जाएगा। व्यवस्थित परिवहन व सड़क विकास के नजरिए से बिलासपुर में अभूतपूर्व काम हुए हैं और कुछ जारी हैं। बाईपास सड़क का जाल बिछाया जा चुका है,शहर को जोड़ने वाले सभी मार्ग को सुविधायुक्त फोरलेन बनाया जा चुका है। ट्रैफिक दबाव को देखते हुए अरपा नदी में पुराने पुल के पास दो नए पुल तथा तिफरा फ्लाईओवर ब्रिज का काम भी तेजी से जारी है,एलईडी लाइट के जरिए शहर में हर तरफ उजाला है। 100 स्मार्ट शहरों में हमारे शहर का भी चयन हुआ है,जिसमें काम भी शुरू हो चुका है। शहर की दो सडकों को स्मार्ट सड़क के रूप में बनाया जा रहा है। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना,उज्ज्वला योजना,सौभाग्य योजना, ईलाज के लिए आयुष्मान योजना समेत राज्य की भी कई कल्याणकारी योजनाएं है जिसने हर किसी की जिंदगी बदली है और इसलिए जनता हमें फिर से एक बार सेवा का अवसर जरूर प्रदान करेगी।

कार्यक्रम में प्रत्याशी अग्रवाल ने पन्ना प्रमुखों को उनके दायित्व तथा प्रबंधन को बारीकियों से समझाया। उन्होंने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व ने कार्यकर्ता पदाधिकारियों मे से ही विधानसभा चुनाव के लिये साफ-सुथरी की छवि के लोगों को टिकट दिया है। कांग्रेस का काम नारेबाजी करना है लेकिन भारतीय जनता पार्टी विकास के लिए काम करती हैं। सरकार के द्वारा कराए हुए विकास कार्य जनमत के रूप में तब्दील होंगे। विपक्ष टिकट और वोटों के समीकरण में उलझे है। उनके राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने स्वयं कहा है छत्तीसगढ़ कांग्रेस में हर सीट में प्रॉब्लम है। कांग्रेस में नेतृत्व का संकट है भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व जनता तय करती है। राजनीतिक विश्लेषकों का भी मानना है लोकतांत्रिक मायनों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लोगों के लिए सही मायनों में प्रयास किए हैं, पुनः भारतीय जनता पार्टी की राज्य में सरकार बनाने के लिए हमारे पन्ना समिति के सभी सदस्यों को अपने दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करना होगा।

कार्यक्रम में महापौर किशोर राय, रामदेव कुमावत, अशेाक विधानी, महेश चंद्रिकापूरे, धीरेन्द्र केशरवानी, राजेश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, स्नेहलता शर्मा, राजेश मिश्रा, जुगल अग्रवाल, डिम्पल सिंह, नीरज वर्मा, अमित तिवारी, प्रवीर सेन गुप्ता, जगदीश साव, अशोक विधानी, दाऊ शुक्ला, केदार खत्री, रिंकू मित्रा, मीना गोस्वामी, मंजीत पुरी गोस्वामी, गणेश रजक, बजरंग शर्मा, गिरधारी अग्रवाल, ओंकार केशरवानी, विकास अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

पश्चिम मंडल जोन में पहुंचे आदित्य 

पश्चिम मंडल जोन में पहुंचे आदित्य अग्रवाल जनसंपर्क के दौरान  भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के साथ वार्ड नंबर 2 कुदुदंड माता चौराहा ,गायत्री मंदिर से चांदनी चौक, सर्किट हाउस एरिया, मुस्लिम समाज मोहल्ला, सिंचाई कॉलोनी, कश्यप मोहल्ला सूर्यवंशी समाज मोहल्ला, वार्ड  27 खोली के विकास नगर वार्ड में  मंगला चौक इलाका, जब्बल गली, महावीर नगर ,शुभम विहार, शारदा विहार, ग्रीन गार्डन, गंगा नगर, टिम्बर लाइन, पाटीदार समाज मोहल्ला  वार्ड क्रमांक 3 नेहरू नगर मर नर्मदा नगर, जनता क्वार्टर, शांति नगर, गीतांजली, महामाया विहार, वार्ड नंबर 4 कस्तूरबा नगर के स्वर्ण जयंती नगर, पत्रकार कॉलोनी एवं बा वार्डक्रमांक  5 के  गांधीनगर वार्ड, परिजात कैसल, देवेंद्र नगर, अर्चना विहार ,गणेश चौक में वार्ड वासियो से रूबरू होते हुए  व्यक्तिगत संपर्क कर भारतीय जनता पार्टी से प्रत्याशी एवम अपने  पिता अमर अग्रवाल को विजयी बनाने की अपील  की।

मुस्लिम महिलाओं ने थामा भाजपा का दामन 

प्रदेश के नगरीय निकाय वाणिज्यिक कर उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल के समक्ष आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज की महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।   भाजपा सदस्यता ग्रहण करने वालों में सिद्धीकी, नीतू शरीफा, पूजा मरकाम, निशा, तब्सुम, सायरा बानो, शहनाज, रूकमणी, मोहनी आदि शामिल थे।

छत्तीसगढ झरिया यादव समाज ने आज प्रदेश के नगरीय निकाय वाणिज्यकर उद्योग एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री नगर विधायक अमर अग्रवाल जी से आज उनके निज निवास विधायक कार्यलय राजेन्द्र नगर बिलासपुर में पंहुचकर सरकंडा के नूतन कालोनी परिक्षेत्र में यादव समाज के भवन निंर्माण की स्वीकृति प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here