Home अपडेट बेनामी संपत्ति और हजार करोड़ के गोलमाल के आरोप से घिरा फरार...

बेनामी संपत्ति और हजार करोड़ के गोलमाल के आरोप से घिरा फरार इनामी अफसर ACB/EOW के शिकंजे में फंसा…गिरफ्तार

रायपुर। एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आबकारी विभाग का फरार ईनामी OSD समुद्र सिंह आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पिछले करीब डेढ़ साल से फरार समुद्र सिंह पर हजारों करोड़ की गड़बड़ी का आरोप है।बताया जा रहा है कि फिलहाल समुद्र सिंह की तबियत खराब है, जिसकी वजह से उन्हें रायपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हजारों करोड़ों की गड़बड़ी के मामले की जांच शुरू होने के बाद समुंद्र सिंह पद से इस्तीफा देकर फरार हो गया था। समुद्र सिंह की तलाश में रायपुर के अलावे मध्यप्रदेश के भी कई ठिकानों पर छापेमारी की गयी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया।

इसी बीच बोरियाकला स्थित समुंद्र सिंह के आवास में उनके होने की सूचना मिली, जिसके बाद एसीबी और ईओडब्ल्यू की टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इधर टीम को को देखते ही समुद्र सिंह ने अपनी तबियत खराब होने की बात की, जिसके बाद उसे रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।बता दें कि समुंद्र सिंह के खिलाफ बेनामी संपत्ति के साथ आबकारी विभाग के ओएसडी रहते हजारों करोड़ के घोटाले का आरोप है। इओडबल्यू ने समुद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था।

NO COMMENTS