Home अपडेट अपोलो में इस माह महिलाओं के चेक-अप पर छूट, स्टाफ ने किया...

अपोलो में इस माह महिलाओं के चेक-अप पर छूट, स्टाफ ने किया रैम्प वाक,विभिन्न प्रदेशों के सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए

अपोलो अस्पताल के स्टाफ का रैंप वाक।

बिलासपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर आज अपोलो हास्पिटल में महिला स्टाफ ने रैम्प वॉक किया और विभिन्न प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर अस्पताल प्रदर्शन ने 31 मार्च तक महिलाओं के लिए वेल वूमन चेकअप शुरू किया है। यह सुविधा 31 मार्च तक मिलेगी।

इस अवसर पर सीओओ डॉ सजल सेन ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी व सक्षमता की बात कहते हुये नारी शक्ति की प्रशंसा की। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात कही तथा समय समय पर अपने स्वास्थ्य की जॉच कराने की सलाह दी। उन्होंने घोषणा की कि 31 मार्च 2019 तक अपोलो में वेल वूमन चेकअप पर 40 प्रतिशत की विशेष छूट मिलेगी तथा केवल 699 रुपये में मेमोग्राम की सुविधा दी जायेगी।

कार्यक्रम की शुरूआत में  अपोलो हॉस्पिटल के स्वागत कक्ष में चीफ डाईटिशियन वी. चंपा ने उपस्थित महिलाओं में आयरन की कमी को दूर करने के लिये समुचित खान पान की जानकारी दी। इस पर समुचित आहार की प्रर्दशनी भी लगाई गई।

शाम को अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर के सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दीप प्रज्जवलन के बाद भारत के विभिन्न प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करते हुए महिलाकर्मियों ने रैंपवॉक किया तथा विभिन्न सांस्कतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

मुख्य अतिथि मोनालिसा सेन ने कहा कि नारी व पुरुष समानता से ही सुदृढ़ समाज की स्थापना की जा सकती है। महिलाओं को स्वयं दूसरों की सहायता  का अवसर देना चाहिये साथ ही साथ ही अपनी बेटियों को व परिवार के अन्य महिला सदस्यों को खुश, स्वस्थ रखने के लिये प्रेरित करना चाहिये।

उक्त कार्यक्रम अपोलो के मानव संसाधन विभाग के द्वारा आयोजित किया गया। इसमें नर्सिंग, ऑपरेशन्स, कॉलेज ऑफ नर्सिंग सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  कार्यक्रम का संचालन शेल्वीना नंद ने किया।

NO COMMENTS