Home अपडेट BIG BREAKING : देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 54,366...

BIG BREAKING : देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 54,366 नए केस, 690 लोगों की मौत

कोरोना वायरस

नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस के दैनिक मामलों में शुक्रवार को एक बार फिर गिरावट देखने को मिली है। वहीं इस वायरस को मात देने वाले मरीजों की संख्या 69 के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 54,366 नए मामले सामने आए है। वहीं, इस दौरान 690 लोगों की वायरस के कारण मौत हुई है। देश में संक्रमितों की संख्या 77 लाख के पार पहुंच गई है। अब तक देश में 77,61,312 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं।मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से उबरने वाले मरीजों की संख्या 69 लाख को पार कर गई है। अब तक 69,48,497 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं। पिछले 24 घंटे में 73,979  मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं।भारत का कोरोना वायरस का कुल पॉजिटिविटी रेट 7.81 फीसदी है और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 3.8 फीसदी है। कई राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का पॉजिटिविटी रेट राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि 22 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 10,01,13,085 सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से 14,42,722 सैंपल गुरुवार को टेस्ट किए गए हैं।

NO COMMENTS