Home अपडेट BIG BREAKING : प्रदेश के विकास मंत्री कोरोना पॉजिटिव , शहर के...

BIG BREAKING : प्रदेश के विकास मंत्री कोरोना पॉजिटिव , शहर के निजी अस्पताल में भर्ती

असम पहाड़ी क्षेत्र विकास मंत्री सुम रोंगहांग और भाजपा के तीन विधायकों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। रोंगहांग भाजपा नीत राज्य में वायरस से संक्रमित होने वाले पहले मंत्री हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य में अब तक कुल 20 विधायक संक्रमित हुए हैं। खनिज मंत्री रोंगहांग के 25 अगस्त को संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। लेकिन अपने कार्यालय में किसी को इस बारे में बताए बिना वह शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हो गए थे। एक अधिकारी ने कहा, ‘‘उनकी इस हरकत की तीखी आलोचना की जा रही है क्योंकि इन चीजों को छिपाया नहीं जाना चाहिए। दुर्भाग्य से, उनके ड्राइवर और एक पीएसओ भी संक्रमित हो गए हैं।”

NO COMMENTS