Home अपडेट बड़ी खबर: सांसद विजय बघेल आज देंगे गिरफ्तारी, जानिए क्या है पूरा...

बड़ी खबर: सांसद विजय बघेल आज देंगे गिरफ्तारी, जानिए क्या है पूरा मामला

दुर्ग : छत्तीसगढ़ में पाटन क्षेत्र में भाजपा के तीन नेताओं की गिरफ्तारी के बाद हंगामा शुरू हो गया है। गिरफ्तारी से नाराज दुर्ग के सांसद विजय बघेल आज अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भी गिरफ्तारी देने का ऐलान किया है।बता दें कि 4 अगस्त को बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता सरकारी शराब दुकान के खुलने का विरोध कर रहे थे। भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शराब दुकान के सामने मौजूद थे तभी एक वाहन में शराब भरकर दुकान में पहुंचा। नाराज प्रदर्शनकारियों ने वाहन पर हल्ला बोल दिया। पुलिस को शिकायत मिली की करीब 7 पेटी शराब इस भगदड़ में लोगों ने लूट लिए।पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया। जिनमें से 7 लोगों ने अग्रिम जमानत ले ली, 3 को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और एक आरोपी फरार है।इस गिरफ्तारी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन पाटन क्षेत्र में किया जा रहा है जिसका नेतृत्व सांसद विजय बघेल करेंगे।

NO COMMENTS