Home अपडेट पं. दीनदयाल को याद किया भाजपा ने, पूर्व मंत्री अग्रवाल के निवास...

पं. दीनदयाल को याद किया भाजपा ने, पूर्व मंत्री अग्रवाल के निवास पर दी श्रद्धांजलि

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, बिलासपुर में अपने निवास पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए।

बिलासपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने आज पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर उन्हें अपने निवास स्थान राजेंद्र नगर बिलासपुर में पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान अग्रवाल ने कहा कि देश को एकात्म मानववाद विचारधारा उन्होंने दी। वे भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप से प्रस्तुत करते हुए भारत को पुनः सोने की चिड़िया एवं विश्व गुरु के रूप में देखना चाहते थे। पं. उपाध्याय का सारा जीवन देश के लिए समर्पित रहा। हमें उनके बताए मार्गो एवं आदर्शों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रवीण दुबे युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, लाला भाभा एवं आलेख वर्मा भी उपस्थित थे।

NO COMMENTS