भाजपा प्रत्याशी अरूण साव के पक्ष में मंडल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा

बिलासपुर। भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने कहा है कि यह चुनाव राष्ट्रीयता को बल देने के लिए लड़ा जा रहा है। 60 साल, महीने या दिन को लेकर नहीं, 60 घंटों में दिये गए जवाब को लेकर है। दुश्मनों को मुश्किल घड़ी में मुंहतोड़ जवाब देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबक सिखाया है। यह बात घर-घर जाकर एक-एक मतदाता तक पहुंचानी है।

भाजपा पश्चिम मंडल, जिसमें वार्ड एक से 11 तक है, की सभा में मनीष अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे तन-मन-धन और कर्मठता से चुनाव प्रचार में जुटे रहें।मुश्किल घड़ी में सर्जिकल स्ट्राइक जैसे बड़ी लड़ाई से लड़कर 60 घंटे में केंद्र की सरकार की नीति  एवं देश के वीर जवानों ने दुश्मनों का मुंह तोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर लोकसभा से भाजपा को जीत दिलाकर मोदी जी का हाथ मजबूत करना है। यह हम सभी लोगों का संकल्प है। भाजपा का संकल्प पत्र देश की अस्मिता और सुरक्षा को कायम रखने पर आधारित है। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में कांग्रेस की तरह कोई झूठी घोषणा नहीं की। अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक घर में कार्यकर्ता मतदाता पर्ची पहुंचाना सुनिश्चित करें। मतदाताओं से मतदान की अपील और दुबारा मोदी सरकार बनाने का आह्वान करें।

सभा में भाजपा विधायक भीमा मंडावी व सुरक्षा बलों की शहादत पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पदाधिकारी रमेश लालवानी ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नाकामी के चलते नक्सलियों के हौसले बुलंद हैं।

बैठक में मंडल अध्यक्ष सहदेव कश्यप, अजीत सिंह भोगल, सीमा पांडे, आनंद दुबे, पार्षद अंजना सुकांत वर्मा, अंजनी लक्ष्मी कश्यप, मधुबाला, अनुज टंडन, रमेश जयसवाल, संजय गुप्ता, डॉ विनय पाठक, सुशील श्रीवास्तव, पार्षद संजय यादव, राजेश सिंह ठाकुर, पूर्व पार्षद श्याम जी भाई पटेल, अभिषेक राम प्रतिभा मिश्रा, मोनू ठाकुर, गुलजारी लाल, सुरजीत सिंह चावला, रानू चौधरी, शशि सूर्यवंशी, कुलदीप चावला, त्रिलोचन सिंह, सुभाष तिवारी, भास्कर राव, किशोर कछवाहा, ईश्वर सिंह, नरेश नायडू, शुभम कपूर, राम अवतार सूर्यवंशी, शिव कोरी, अभिजीत दुबे, राजेंद्र राजपूत, रोहित मिश्रा, कालीचरण कश्यप, देवेंद्र गोस्वामी, ध्रुव कोरी, धनंजय झा, विकास शुक्ला, गुलनाज कमला शुक्ला, चंदना गोस्वामी, मोहर बंजारे, विलास गोय,ल अशरफ अली, मेकला चतुर्वेद, रानी प्रहलाद दुसेजा, सुमित ठाकुर, निर्मला टंडन, काशी शरण बाजपेयी, संजीव गुप्ता, सुखविंदर सिंह बिट्टू, मोहन देव पुजारी, रोहित रावत, कृष्ण कुमार, के के, छोटे लाल दुबे, कार्तिक यादव, इंद्र कुमार जायसवाल, छन्नू सिंह, मनोज यादव, रोहित माणिक, सुधा गुप्ता, सीमा कुटियारे, रीता बसैया, अनिता भगत, सोनाली सरकार, संतोष कौशिक, मनीष चौहान, अतुल सिहोते, चंचल अग्रवाल, सुमित दास, दिनेश सारथी, अजय चंद्राकर, रमेश मानिकपुरी, प्रफुल्ल मिश्रा, संजय पांडे, धन सिंह सोलंकी, भानु श्रीवास, विपिन नामदेव, आनंद कश्यप, कामता रजक, ओम प्रकाश सिंह ठाकुर, अंकुश सिंह ठाकुर, नंदन गवरी, प्रशांत ठाकुर, साबिर अली, मंगल सोनवानी, अमित बजाज, वीरेंद्र सिंह, राजेश यादव, मुकेश श्रीवास, प्रशांत शर्मा, राजन मेहता, डॉ प्रकाश नथानी, शत्रुघ्न जय स्वामी, प्रेम श्यामनानी, ऐंडी बजाज, परसराम जैसवानी, परमानंद गिडवानी, रामलाल चंदानी, श्रीचंद बजाज, विजय कुमार मोटवानी, चंद्र कुमार भगवानी, अनिल मालानी, डॉ हेमंत कलवानी, सुरेश वाधवानी, प्रकाश, संजय अग्रवाल, अर्पिता दुबे, हीरा लाल कोसले, अरुण बापट, विकास सिंह, अमित टोप्पो, राजेंद्र बारी, उमेश चंद्र शुक्ला, काशीराम दीक्षित, विनोद दुबे, प्रभा दुबे, अनिता केशरवानी, रवि साहू, उमेश चंद्र, शशि, गेंदालाल, सुरेश कुमार साहू, ललित नारायण, बिन्नू श्रीवास, कृष्णानंद त्रिपाठी, प्रकाश त्रिवेदी, मन भजन साहिब टंडन, योगेश मनहर, वीरेंद्र उपाध्याय, रामनाथ चंद्रा, छेदी लाल सोनवानी, जगदीश रात्रे, रामायण सूर्यवंशी, मिश्री लाल रजक, कलेश्वर सूर्य, रमेश रात्रे, सूरज श्रीवास, मदन रात्रे, शैलेश दान, दिलीप रात्रे, श्रवण यादव, परमेश्वर कोसले, शशि गढ़ेवाल, रूपेश, उमेंद्र सहित कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here