Home अपडेट शहरी बीपीएल परिवारों को जल्द मिलेगा गेहूं का आटा , खाद्य मंत्री...

शहरी बीपीएल परिवारों को जल्द मिलेगा गेहूं का आटा , खाद्य मंत्री भगत ने कांग्रेस नेताओं को दी जानकारी

कांग्रेस की कोरोना लॉकडाउन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग।

बिलासपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने बताया है कि शहरी क्षेत्र की राशन दुकानों में बीपीएल कार्डधारियों के लिए जल्द ही गेहूं का आटा दिये जाने का प्रस्ताव है। यह शीघ्र ही शुरू किया जायेगा।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये कांग्रेस नेताओं की प्रदेश के प्रभारी महासचिव पी.एल. पुनिया द्वारा रखी गई बैठक में यह जानकारी भगत ने बिलासपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद नायक के सुझाव पर दी। नायक ने बीपीएल कार्ड धारियों को सब्जी, मसाले व तेल उपलब्ध कराने की मांग भी रखी थी।

पुनिया ने आज सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक प्रदेश के कांग्रेस नेताओं और उसके बाद विधायकों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक ली। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, सभी मंत्री, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष आदि शामिल हुए। बैठक लॉकडाउन के दौरान जनता को मिल रही सुविधाओं और समस्याओं को लेकर रखी गई थी। नायक ने बिलासपुर में नगर निगम, जिला प्रशासन, स्वास्थ्य सेवा से जुड़े डॉक्टर्स, कर्मचारियों व पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की प्रशंसा भी की।

 

NO COMMENTS