Home अपडेट BREAKING : छत्तीसगढ़ में 1649 नए कोरोना पॉजिटिव…5 मौत

BREAKING : छत्तीसगढ़ में 1649 नए कोरोना पॉजिटिव…5 मौत

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग जिलों से नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। वहीं, मौत के आंकड़ों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर जानकारी दी है। आज 1649 मामलों की पुष्टि हुई है।वहीं, आज 2801 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है और 5 कोरोना संक्रमित की मौत हो गई।आज पाए गए पॉजिटिव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है। मिले कुल 1649 मरीजों के साथ प्रदेश में अब प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 177608 हो गई है।इनमें से 153654 संक्रमित इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और  22093 लोगों का डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी है।प्रदेश में 1861 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है।

 

  

 

 

NO COMMENTS