Home अपडेट BREAKING : इस जिले में 40,000 पार हुआ आंकड़ा , राज्य के...

BREAKING : इस जिले में 40,000 पार हुआ आंकड़ा , राज्य के अब तक 1.72 लाख कोरोना पॉजिटिव

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कोरोना मरीजों की संख्या शुक्रवार को 40 हजार के पार हो गई है। पिछले 24 घंटे में राजधानी में 202 समेत प्रदेश में 2450 नए मरीज मिले हैं।राजधानी में रिटायर्ड मौसम वैज्ञानिक समेत 2 लोगों ने दम तोड़ा, जबकि प्रदेश में कुल 58 मरीजों की जान गई है।प्रदेश में कोरोना से मौतों की संख्या बढ़कर 1739 हो गई है। इनमें 535 मौत रायपुर की हैं।प्रदेश में कुल पॉजिटिव केस 1.72 लाख व एक्टिव केस 24620 है। रायपुर में 7589 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।प्रदेश में पहला मरीज 18 मार्च को रायपुर में मिला था। तब से अब तक 220 दिन पूरे हो गए हैं। 40 हजार मरीज का सफर तय करने में उतने दिन लगे। रोजाना का औसत निकाला जाए तो 182 मरीज मिले हैं। अगस्त व सितंबर में सबसे ज्यादा मरीज मिले।रायपुर में मरीजों की संख्या कम हुई है, लेकिन कुछ दिन पहले बिलासपुर, जांजगीर-चांपा व रायगढ़ में यहां से ज्यादा मरीज मिले हैं।

 

NO COMMENTS