Home अपडेट BREAKING : लूट के इरादे से पहुंचे बदमाश, पेट्रोल पंप में की...

BREAKING : लूट के इरादे से पहुंचे बदमाश, पेट्रोल पंप में की तोड़फोड़

मुंगेली। लूट के इरादे से चार अज्ञात बदमाश पेट्रोल पंप पहुंचे थे। कर्मचारियों ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो लूट के इरादे से आए बदमाश पेट्रोल पंप में तोडफ़ोड़ कर दी। लूट के इरादे से पहुंचे बदमाश दरवाजा नहीं खोलने पर कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। लेकिन कर्मचारियों ने दरवाजा नहीं खोला, इस घटना के चलते वे रातभर दहशत में रहे।सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लोरमी रोड स्थित सोनकर फ्यूल्स में चार अज्ञात लोग फिल्मी अंदाज में तोडफ़ोड़ की घटना को अंजाम दिया। पेट्रोल पंप के कर्मियों को रात दहशत में गुजारनी पड़ी। यह पेट्रोल पंप नगर पालिका अध्यक्ष की बताई जाती है।

शिकायत कर्ता से प्राप्त जानकारी अनुसार देर रात पेट्रोल पंप में लूट की नीयत से आए 4 अज्ञात लूटेरों ने तोडफ़ोड़ करते हुए कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। पूरा घटना पेट्रोल पंप में लगे सीसीटीवी में कैद है। कर्मचारियों के अनुसार 17 तारीख की सुबह 2 बजे के आसपास एक लाल कलर की आल्टो पेट्रोल पंप में पहुंची, जिसमें 4 अज्ञात लोग सवार थे। सभी नशे की हालत में थे और वे पेट्रोल पंप के आफिस के दरवाजे और बाहर रखे गमलों को तोड़ डाला। वहीं कर्मचारियों को दरवाजा न खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे।कर्मचारियों ने बताया कि उनका इरादा लूट-पाट करने की लग रही थी और इसीलिए वे दरवाजा खुलवाने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देते हुए दरवाजा खेलने कह रहे थे। कर्मचारियों ने रात भर दरवाजा बंद किए दहशत में रात गुजारी।सुबह पंप मालिक ने सिटी कोतवाली में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है। बदमाशों द्वारा पेट्रोल पंप में तोडफ़ोड़ की घटना को लेकर लोगों ने पुलिस पेट्रोलिंग पर सवाल उठाया है। लोगों ने कहा कि आमजनों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

NO COMMENTS