Home अपडेट शहीद विनोद चौबे की स्मृति में ट्रस्ट बना, शहीद जवानों के बच्चों...

शहीद विनोद चौबे की स्मृति में ट्रस्ट बना, शहीद जवानों के बच्चों को उच्च शिक्षा में मिलेगी मदद

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को स्व. विनोद चौबे ट्रस्ट के लिए दान राशि प्रदान करते हुए फाउन्डेशन क्रिकेट अकादमी के चेयरमेन प्रिंस भाटिया।

हाथों-हाथ पांच लाख रुपये से अधिक जमा हो गये

बिलासपुर। शहीद विनोद चौबे की स्मृति में एक चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया गया है। इसकी घोषणा शहीद चौबे की आदमकद प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष शनिवार की शाम आयोजित समारोह में की गई।

ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अटल श्रीवास्तव होंगे। ट्रस्ट ने एक कोष बनाने का निर्णय लिया है जिससे शहीद जवानों के होनहार बच्चों को उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए मदद की जायेगी। इस ट्रस्ट में विराट सराफ के पिता व दादी ने तीन लाख रुपये का सहयोग किया। फाउन्डेशन क्रिकेट अकादमी के चेयरमेन प्रिंस भाटिया ने एक लाख रुपये दिये। इसके अलावा भी अन्य लोगों ने सहयोग किया। सभी राशि के चेक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सौंपे गये, जिन्हें उन्होंने अटल श्रीवास्तव को सौंपा।

इस मौके पर मंत्री ताम्रध्वज साहू व रविन्द्र चौबे, स्व. विनोद चौबे की धर्मपत्नी रंजना चौबे, बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, तखतपुर विधायक रश्मि सिंह नगर निगम महापौर किशोर राय, पूर्व महापौर वाणी राव, विजय केशरवानी, तैयब हुसैन, अभय नारायण राय, कलेक्टर डॉ. संजय अलंग, पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल, सूडा, रायपुर के एडिशनल सीईओ सौमिल रंजन चौबे, नगर निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय सहित पार्षद, जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

NO COMMENTS