जिले में निवास करने वाले 23 पुलिस कर्मचारी बीते वर्षों में प्रदेश के विभिन्न जिलों में अपने सेवाएं देते हुए नक्सली हिंसा के शिकार हो गए। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर 21 अक्टूबर को इन शहीदों की शहादत को याद किया गया।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के निवासी शहीद पुलिसकर्मी विश्वेश्वर चक्रवर्ती प्रधान आरक्षक क्रमांक 918 जिला बल नारायणपुर, फुलजेंस मिंज प्रधान आरक्षक 777 जिला बल दंतेवाड़ा, सनत कुमार महिलांगे, प्लाटून कमांडर 6वीं छत्तीसगढ़ बल रायगढ़, अब्दुल वहीद खान निरीक्षक जिला बल नारायणपुर, अश्वनी प्रधान आरक्षक जिला बल नारायणपुर, चन्द्रशेखर कुर्रे जिला बल जशपुर, शिव कुमार मरकाम आरक्षक जिला बल बीजापुर, निलेश पाण्डेय उप निरीक्षक जिला बीजापुर, बिसुन दास कुर्रे, आरक्षक 159 जिला बल नारायणपुर, धनीराम ठाकुर आरक्षक, 8वीं बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल. राजनांदगांव, प्रधान आरक्षक 16 देवराज सुरजाल 2री. बटालियन छसबल सकरी, दीपक उपाध्याय आरक्षक जिला बल जगदलपुर, आर 293 विजय कुमार शुक्ला 2री बटालियन छसबल सकरी, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र सिंह 2री. बटालियन छसबल सकरी, सहलू राम भगत आरक्षक 25 2री बटालियन छ.स.ब.ल. सकरी, आरक्षक छत्रधारी प्रसाद जांगडे़ 8वीं बटालियन छसबल. राजनांदगांव, प्रधान आरक्षक शिवकुमार सिंह क्र. 346 प्रथम वाहिनी छसबल. भिलाई, उप निरीक्षक विवेक शुक्ला जिला बल जगदलपुर, उप निरीक्षक अविनाश शर्मा जिला बल कांकेर, विनोद चौबे, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव, आरक्षक राजेश पटेल 2री. बटालियन छसबल सकरी, आरक्षक हरि प्रसाद दूसरी बटालियन छसबल सकरी, उप निरीक्षक विनोद कौशिक जिला बल नारायणपुर की सेवाओं को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर याद किया गया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here