भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने मंगलवार को दो गिरफ्तारी आंदोलन किए। बेलतरा में अटल विकास यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने के लिए निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कर्रा के पास रोक लिया और रतनपुर मंदिर के धर्मशाला में अस्थायी जेल बनाकर गिरफ्तार कर लिया गया।

कांग्रेस प्रवक्ता मोहम्मद जस्सास ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी की अगुवाई में रतनपुर में 568 लोगों ने  गिरफ्तारी दी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम खत्म होने के बाद सभी को रिहा किया गया। आंदोलनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बेरिकेड्स लगा रखे थे और पूरे रास्ते में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। गिरफ्तारी देने वालों में शेख गफ़्फार, आनंद जायसवाल, झगरराम सूर्यवंशी, रामफल बिंझवार, विष्णु यादव, भुवनेश्वर यादव, त्रिलोक श्रीवास, चित्तू सिंह, राजेन्द्र साहू, शिवा पांडेय, आशीष शर्मा, नीरज जायसवाल, आदित्य दीक्षित, अरुण त्रिवेदी आदि शामिल थे।

बघेल के समर्थन में गिरफ्तारी दी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को जेल भेजे जाने के बाद प्रदेशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी का आंदोलन मंगलवार को चलाया। विधायक दिलीप लहरिया, महामंत्री अटल श्रीवास्तव सहित 67 लोगों को रायपुर के रास्ते पर चकरभाठा में रोक लिया गया। इनमें नेता प्रतिपक्ष शेख नजीरूद्दीन, जावेद मेमन, शिवा नायडू, देवेन्द्र बाटू, धर्मेश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल थे।

इसके बावजूद प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता शैलेष पांडेय, पूर्व विधायक बैजनाथ चंद्राकर, वाणी राव, राजेन्द्र शुक्ला, विजय पांडेय, नरेन्द्र बोलर, बसंत शर्मा, सुधान्शु मिश्रा, सुनील शुक्ला, स्वप्निल शुक्ला, आशीष सिंह ठाकुर, जगजीत सिंह मक्कड़, शैलेन्द्र जायसवाल, महेन्द्र गंगोत्री, एसपी चतुर्वेदी, अशोक अग्रवाल आदि ने रायपुर पहुंचकर गिरफ्तारी दी।

बुधवार 26 सितम्बर को बहतराई के भक्त कर्मा माता चौक व सत्यम चौक में इसी सिलसिले में धरना दिया जाएगा। 27 सितंबर को जिला मुख्यालय में जेल भरो आंदोलन किया जायेगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here