बिल्हा में धरम लाल कौशिक का सघन प्रचार अभियान

रविवार को कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडेय ने जहां शहर में सुबह से देर रात तक जनसम्पर्क लोगों से कांग्रेस को समर्थन देने की अपील की, वहीं दूसरी ओर भाजपा ने कमल दिवाली मनाकर भाजपा के जीत की कामना की। बिल्हा इलाके में भाजपा प्रत्याशी धरम लाल कौशिक भी मतदाताओं के बीच जाकर विकास के मुद्दे पर भाजपा की जीत के लिए अपील कर रहे हैं।
मंत्री अमर अग्रवाल का निवास।

बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र की भाजपा महिला मोर्चा और जिले के कार्यकर्ताओं ने आज अपने घरों में कमल फूल की रंगोली बनाई और दीप जलाए। इनमें से कई कार्यक्रमों में भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल भी शामिल हुए। महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने घर परिवार में सुख समृद्धि और बिलासपुर से पांचवी बार भाजपा की जीत की कामना की। इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष पूजा विधानी, स्नेहलता शर्मा, संध्या सिंह, जयश्री चौकसे, रजनी सोनी, सुमित्रा साहू, नीरजा सिन्हा, रश्मि मौर्य, सीमा पाण्डेय आदि ने अपने सहभागिता निभाई। प्रत्याशी अमर अग्रवाल की पत्नी शशि अग्रवाल ने भी अपने घर पर कमल रंगोली बनाई।

दूसरी ओर सरकंडा परिक्षेत्र में उत्तर मंडल भाजपा की 100 महिलाओं ने आज भाजपा प्रवेश किया। सदस्यता लेने वालों में मंदाकिनी साहू, बसंती यादव, ज्वाला उपाध्याय, गीता साहू, गीता श्रीवास, शोभा श्रीवास, शोभा राज, मथुरा राज, मालती साहू, फुलेश्वरी साहू, अमोलिया साहू, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं हैं।

इधर कांग्रेस प्रत्याशी शैलेष पांडे ने रविवार की सुबह से लेकर देर रात तक धुआंधार जनसम्पर्क किया। विवेकानंद उद्यान में सुबह की सैर करने वालों से, पुलिस ग्राउंड में खिलाड़ियों से और बृहस्पति बाजार में व्यापारियों और दुकानदारों से उन्होंने मुलाकात कर कांग्रेस के पक्ष में वोट देने की अपील की। कांग्रेस भवन से उनके साथ एक रैली निकली और सभी ने तिलक नगर, सदर बाजार और गोलबाजार में व्यापारियों से वोट मांगे।  इस मौके पर अशोक अग्रवाल, अटल श्रीवास्तव, महेश दुबे, नरेन्द्र बोलर, विजय केशरवानी, शिवा मिश्रा, विजय पांडे, राजेश पांडे, तैयब हुसैन, शैलेन्द्र जायसवाल, रामशरण यादव, महेन्द्र गंगोत्री सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल थे।

बिल्हा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी धरम लाल कौशिक का चुनाव प्रचार।

बिल्हा क्षेत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी धरमलाल कौशिक का सघन जनसम्पर्क चल रहा है। बीते दो दिनों में उन्होंने अनेक गांवों और समाज के लोगों के बीच जनसम्पर्क किया और बैठकें कीं। चकरभाठा में उन्होंने सिंधु समाज के धर्म गुरु संतलाल साई से अमर धाम जाकर आशीर्वाद लिया। भाजपा कायकर्ताओं को उन्होंने हर एक बूथ जीतने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ती है। कांग्रेस भ्रष्टाचार का पर्याय बन चुकी है। छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के प्रत्याशी सियाराम कौशिक के बारे में उन्होंने कहा कि जो विधायक अपनी पार्टी का नहीं हुआ वह लोगों का क्या होगा। कौशिक ने कांग्रेस प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला को बाहरी बताया। उन्होंने बिल्हा, सरगांव-मोहभट्ठा एवं पथरिया में भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन भी किया। इन कार्यक्रमों में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी सहित अनेक क्षेत्रीय कार्यकर्ता व पदाधिकारी उनके साथ थे।

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here