रेलवे में सम्मलेन, 250 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश, 28 को घर घर झंडा फहराने का चलेगा अभियान

बिलासपुर से भाजपा प्रत्याशी अमर अग्रवाल ने कहा है कि कांग्रेस के केंद्रीय नेता अपनी राजनीति चमकाने राष्ट्रीय हितों की भी अनदेखी करते आए हैं। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना हो या विदेशों में देश की नकारात्मक छवि करने पेश करने का मामला हो।  अग्रवाल ने रेलवे परिक्षेत्र एवं उत्तर मंडल में आयोजित भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में  कहा कि छत्तीसगढ़ में जब इन्हें अहसास हो गया कि हम राज्य के कल्याणकारी कार्यों के सामने कहीं टिक नहीं पाएंगे तो इनके नेता फर्जी अश्लील सीडी बनाने जैसे घृणित कार्य करने लगे। अगर यें सत्ता में आ गए तो क्या होगा इस राज्य का। साढ़े चार साल गायब रहने वाले स्थानीय कांग्रेसियों को अचानक चुनाव आते ही इन्हें जनता की याद आने लगती है। हमेशा से ये नकारात्मक राजनीति ही करते आए हैं। शहर में हुए हर विकास कार्यों का इन्होंने विरोध किया है।

इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने रेलवे परिक्षेत्र के सभी वार्ड तथा उत्तर मंडल के 52 से लेकर 58 वार्ड के सभी बूथ कमेटी तथा पन्ना प्रमुखों को चुनावी प्रबंधन की बारीकियों को समाझाया।

सम्मेलन में प्रमुख रूप से किशोर राय, रामदेव कुमावत, अशोक विधानी, जी. रवि कुमार, संदीप दास, शंकर कछवाहा, प्रकाश यादव, अजय फ्रांसिस, इंद्रजीत विश्वास, के के बेहरा, एस.श्रीनिवास, संतोष सिंह ठाकुर, नीरजा सिन्हा, सविता जायसवाल, कु मीना उरांव, तामेश्वर कश्यप, दीपक मानिकपुरी, डॉ एस.एस. राजू, संध्या सिंह, राजकुमारी बघेल, अनिता डे, एम. जगन्नाथ, हरि गुरूंग, ए.अनुराधा राव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जी. रवि कुमार ने किया एवं आभार व्यक्त प्रकाश यादव ने किया।  साथ ही उत्तर मण्डल में आयोजित पन्ना प्रमुख कार्यक्रम प्रमुख रूप से विजय ताम्रकार, सतीश गुप्ता, अर्जुन तिर्थानी, ज्योतिन्द्र उपाध्याय, ममता ताम्रकार, श्याम साहू, राजेश दूसेजा, संतोष साहु, मनोज मिश्रा, चंदु मिश्रा, मुकेश अधीजा, दत्ता त्रिपुरवार, सरोजनी कुर्मी, विभा गौरहा, गीता रजक, राघवेन्द्र सिंह, केतन सिंह, महर्षि बाजपेयी, नरेश कछवाहा, विवेक ताम्रकार, अशोक सराफ, बलराम पाण्डेय आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विजय ताम्रकार ने किया एवं आभार व्यक्त सतीश गुप्ता ने किया।

ईरानी समाज के 50 समेत 250 लोगों ने किया भाजपा प्रवेश

गीता पैलेस में आयोजित उत्तर मंडल के पन्ना प्रमुख सम्मेलन में भाजपा की रीति-नीति तथा मंत्री श्री अमर अग्रवाल से प्रभावित होकर ईरानी समाज के लगभग 50 महिला तथा पुरूषों ने भाजपा का दामन थामा.इसके अलावा लगभग अन्य 250 लोगों ने भाजपा प्रवेश किया इस अवसर पर मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने सभी को भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत किया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राधा साहू, निर्मल साहू, सुखयारीन केंवट, हफीज खान, विजय यादव, दिनेश श्रीवास, रेखा यादव, ममता यादव, सातो साहू, मधु साहू, चमेली साहू, प्यारी साहू, बालिन यादव, कुसुम सोनी, रमा महार, सरिता कैवट, सकीना बेगम, पुष्पा श्रीवास, रामबाई मानिकपुरी,राधा साहु, निर्मल साहू, विजय यादव, उस्मान खान, विजय श्रीवास, खुश्बू तिवारी, सुजाता कोरी, राजु तिवारी, मनोरमा पटेल, संतोषी शर्मा, लक्ष्म्ी केंवट, उषा यादव, राजकुमारी निर्मलकर, महेशिया केंवट, दुर्गा केंवट, आशुतोष, बाबू श्रीवास, चंद्रभान श्रीवास, जयसिंह ठाकुर, पी. राव, इन्द्रमन साहू, बिहारी द्विवेदी, भेषज शुक्ला, केदार नाथ यादव, बिहारी चंदेल, लाला यादव, गौरी शकर शर्मा, शीतल पटेल, रानी कौशिक, कैलाश ठाकुर, योगेश वर्मा आदि शामिल थे।

कार्यक्रम में मंत्री तथा प्रत्याशी  अग्रवाल ने बताया कि आगामी 28 अक्टूबर को पूरे शहर में झंडा दिवस मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत भाजपा के सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी अपनी तथा आस-पड़ोस के घरों में भाजपा के झंडे लगाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here