जिले के कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा केबिनेट की पहली ही बैठक में कर्ज माफी का फैसला लेने और धान खरीदी का मूल्य 2500 रुपए प्रति क्विंटल करने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा है कि बिलासपुर आने पर मुख्यमंत्री का ऐतिहासिक अभिनंदन किया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, विधायक शैलेश पाण्डेय, रश्मि सिंह, पूर्व विधायक दिलीप लहरिया, प्रत्याशी राजेन्द्र शुक्ला, राजेन्द्र साहू, विभोर सिंह और गुलाब सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि यह  निर्णय छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की राज्य के किसानों के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। यह फैसला भारतीय जनता पार्टी के मुंह पर भी करारा तमाचा है जो लगातार किसानो के कर्ज माफ़ी के वायदे पर प्रदेश में झूठा भ्रम फैलाने में लगी थी। मुख्यमंत्री बघेल ने झीरम नरसंहार के गुनाहगारों को सलाखों के पीछे डालने के लिए विशेष जांच दल गठित करने का निर्णय लेकर प्रदेश के लाखों कांग्रेसजनों और राज्य की जनता में एक उम्मीद जगाई है। अब झीरम हमले का सच सामने आएगा। कांग्रेस सरकार के पहले ही दिन लिए गए तीनों ऐतिहासिक फैसले राज्य के लिए मील का पत्थर साबित होने वाले हैं।

उक्त फैसले का जिले के किसानों ने स्वागत किया। जिले में कांग्रेस के किसान मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये इस फैसले का फटाखा फोड़कर स्वागत किया गया। किसानों ने कहा कि छत्तीसगढ़ में पहली बार किसान के मुख्यमंत्री बनने से किसानों के चेहरे पर खुशियां लौटी है। जब भी मुख्यमंत्री बिलासपुर पहुंचेंगे, किसानों द्वारा उनका ऐतिहासिक अभिनंदन किया जाएगा। जिला कांग्रेस, शहर कांग्रेस ने भी उनकी घोषणा का स्वागत किया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here