कांग्रेस भवन में 18 सितंबर को हुए लाठी चार्ज के मामले में न्यायिक जांच की मांग करती आ रही कांग्रेस ने अब दंडाधिकारी जांच में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। शनिवार को साक्ष्य लिये जाने के अंतिम दिन 37 कांग्रेस नेताओं ने इस आशय का शपथ-पत्र दिया है। उन्होंने अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से जांच के बिन्दुओं पर भी आपत्ति दर्ज करा दी है।

इन 37 लोगों में प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी, शहर अध्यक्ष नरेंद्र बोलर, राष्ट्रीय प्रतिनिधि विष्णु यादव, प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय, प्रदेश सचिव रविन्द्र सिंह, शहर महिला अध्यक्ष सीमा पाण्डेय, सुभाष सराफ, आशा पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, विष्णु यादव, अकबर अली, स्वाति रजक, सीमा सोनी, सुभाष ठाकुर, तरु तिवारी, गोयल दुबे, कमलेश दुबे, संदीप बाजपेयी, अभय नारायण राय, जावेद मेमन, वीरेंद्र सारथी, इमरान खान, पंचराम सूर्यवंशी, अखिलेश बाजपेयी, दिनेश सीरिया, विजय आहूजा,  हाफिज कुरैशी, शहाबुद्दीन अंसारी, नासिर खान, अजरा खान, रामचरण धूरी, कप्तान खान, मुकेश साहू, भरत जुर्यानी, राकेश हंस उपस्थित हुए, एवं घटना की लिखित जानकारी देते हुए शपथ पत्र प्रस्तुत किया ।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि विजय केशरवानी एवं नरेंद्र बोलर ने जांच के लिए तय सात बिन्दुओं पर अपनी लिखित आपत्ति जताई है। कांग्रेस की और से अधिवक्ता शैलेन्द्र दुबे, चंद्रशेखर बाजपेयी, लक्की यादव, हेमंत  दिघ्रस्कर मामले की पैरवी करेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here