Home अपडेट राष्ट्रपति मुर्मू ने जताई उम्मीद, सीयू बनेगा देश का अग्रणी विश्वविद्यालय

राष्ट्रपति मुर्मू ने जताई उम्मीद, सीयू बनेगा देश का अग्रणी विश्वविद्यालय

प्रो. चक्रवाल की राष्ट्रपति मुर्मू से सौजन्य भेंट।

कुलपति प्रो. चक्रवाल ने की मुलाकात, अकादमिक गतिविधियों की दी जानकारी

बिलासपुर। गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार चक्रवाल ने राष्ट्रपति व विश्वविद्यालय की विजिटर द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में सौजन्य भेंट की। उन्होंने राष्ट्रपति व विजिटर का पदभार ग्रहण करने पर शुभकामनाएं दीं।

प्रो. चक्रवाल ने अपने संपादन में प्रकाशित किताब ‘बिरसा मुंडा-जनजातीय गौरव’ उन्हें भेंट की और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय में किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को कौशल से जोड़ने के लिए की गई पहल और स्वावलंबी छत्तीसगढ़ योजना के बारे में बताया। कुलपति ने विश्वविद्यालय की विभिन्न अकादमिक, शोध व अनुसंधान गतिविधियों में हो रही प्रगति का उल्लेख किया। जनजातीय विद्यार्थियों के सशक्तिकरण और विकास लिए चल रहे एकीकृत केंद्र के बारे में बताते हुए कुलपति ने उनसे निरंतर मार्गदर्शन का अनुरोध किया।

राष्ट्रपति ने विश्वविद्यालय की प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त की और उम्मीद जताई कि आने वाले वर्षों में अकादमिक, शोध व अन्य पाठ्येत्तर गतिविधियों में गुरु घासीदास विश्वविद्यालय देश का अग्रणी विश्वविद्यालय बनेगा।

0-0-

NO COMMENTS