Home अपडेट ‘खेलो इंडिया खेलो’ में पहुचंने वाला छत्तीसगढ़ का पहला विश्वविद्यालय बना सीवीआरयू

‘खेलो इंडिया खेलो’ में पहुचंने वाला छत्तीसगढ़ का पहला विश्वविद्यालय बना सीवीआरयू

सीवीआरयू की कबड़्डी टीम।

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर देश की 8 टॉप टीमों में हुई शामिल

चेन्नई में मार्च में होगा ‘खेलो इंडिया खेलो’ मुकाबला

बिलासपुर। सीवीआरयू छत्तीसगढ़ से खेलों इंडिया खेलो में पहुचंने वाला पहला विश्वविद्यालय बन गया है। विश्वविद्यालय की कबड्डी पुरुष टीम ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक में हो रहे ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर ‘खेलो इंडिया खेलो’ में स्थान पक्का कर लिया है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी में विजयी होकर सीवीआरयू देश की 8 टॉप टीम में हुई शामिल हो गई है। ‘खेलो इंडिया खेलो’ मुकाबला भारत सरकार द्वारा चेन्नई में मार्च महिने में आयोजित किया जाएगा, जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेगीं।
गौरव शुक्ला, रजिस्ट्रार, सीवीआरयू।

कुलसचिव गौरव शुक्ला ने बताया कि डॉ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय में ईस्ट जोन अंर्तविश्वविद्यालयीन कबड्डी प्रतियोगिता रखी गई थी। जौनपुर विवि विजेता और सीवीआरयू इसमें उप-विजेता रहे। इसके बाद ईस्ट जोन की विजयी चार टीमें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेनें महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक पहुंची है। यहां देश के विजयी 16 टीमों के बीच मुकाबला हो रहा है। डॉ.सी.वी.रामन् विश्वविद्यालय ने इसमें तिरूचिरापल्ली (तमिलनाडु) विवि की टीम को हराकर अपना स्थान ‘खेलो इंडिया खेलो’ में पक्का कर लिया है। विश्वविद्यालय की कबड्डी (पुरूष वर्ग) टीम छत्तीसगढ़ से ‘खेलो इंडिया खेलो’ में पहुचंने वाली पहली टीम बन गई है। यह सीवीआरयू ही नहीं बल्कि प्रदेश के लिए गौरव का समय है। ‘खेलो इंडिया खेलो’ में देश के टॉप 8 कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी।

रोहतक में चल रही प्रतियोगिता में सीवीआरयू से शारिरिक शिक्षा विभाग के डॉ.शंकर यादव टीम के मैनेजर एवं टीम के कोच गणेश खांडेकर शामिल हैं। इसी तरह विरेंद्र खुसराम, सोमू नेताम, रेहान, संस्कार मिश्रा, उमेश पोर्ते, दुर्गेश, बिसाहू, रितिक, प्रवीण, मनीष जगत,  विजय साहू, दुर्गेश नेताम, आकाश कुमार, दुर्गेश वर्मा व घनश्याम यादव खिलाड़ी शामिल हुए।

NO COMMENTS