बिलासपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर पूरे शहर के शिवालयों, शिव मंदिरों में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। चांटीडीह में तीन दिन का मेला भी आज शुरू हुआ। दयालबंद में आध्यात्मिक संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का केन्द्र है। वहीं बिल्हा के समीप मोहभट्ठा के प्राचीन शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

बिलासपुर के मध्य जगमल चौक के ग्राउंड  पर महाशिवरात्रि पर्व पर एक आकर्षक प्रर्दशनी लगाई गई है। इस प्रर्दशनी में शिवलिंग के सभी रूपों को जीवंत दिखाया जा रहा है। साथ ही इस प्रदर्शनी में आने वाले श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी भी दी जा रही है। लोगों को भी यह प्रदर्शनी खूब भा रही है।


महाशिव दर्शन की इस अनोखी झांकी 4 व 5 मार्च को प्रातः 7 से रात्रि 9 बजे तक व 6 से 10 मार्च तक प्रातः 7 से 10 व सायं 5 से 9 बजे तक की जा सकेगी। झांकी में प्रवेश के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा है।

बिलासपुर से तीस किलोमीटर दूर बिल्हा के समीप स्थित गांव मोहभट्ठा में एक प्राचीन शिव का मंदिर है। इस मंदिर में लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। हर बर्ष कि तरह इस बार भी महाशिवरात्रि पर्व पर भारी संख्या मैं लोगों काहुजूम उमड़ पड़ा है। शिवलिंग पर जल चढाने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। वे लंबी लंबी कतार में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर इस मंदिर में जल चढ़ाने से हर मनोकामना पूरी हो जाती है। जल चढाने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे। महिलाओं के साथ साथ पुरुषों की भी भीड देखने को मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here