Home अपडेट अहंकारी भाषा बोल कर गए मुख्यमंत्री, 500 में गैस का सिलेंडर का...

अहंकारी भाषा बोल कर गए मुख्यमंत्री, 500 में गैस का सिलेंडर का वादा क्यों पूरा नहीं किया- शैलेष

शैलेष पांडेय, विधायक बिलासपुर।

बिलासपुर। मस्तूरी में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि कांग्रेस को एक भी सीट नहीं देने तथा खाता नहीं खोलने देने वाला उनका बयान अहंकार से प्रेरित है।
पांडे ने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री बुलडोजर वाला बयान बोल रहे हैं। मुख्यमंत्री को चाहिए कि पहले देश में बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने प्रधानमंत्री से बात करें। देश में हर साल 2 करोड़ युवाओं को रोजगार देने की मांग प्रधानमंत्री से वे क्यों नहीं करते। आज देश में बढ़ती महंगाई से जनता परेशान है और बिलासपुर रेलवे जोन की लंबी दूरी की सभी ट्रेन बंद कर दी गई है। रोज प्रदेश में आपराधिक घटनाएं हो रहे हैं। थोड़े से आंधी तूफान में बिजली गुल हो रही है। भाजपा और मुख्यमंत्री इस पर बात नहीं करते। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र में देवेंद्र यादव की जीत सुनिश्चित है और प्रदेश की अधिकांश सीटों पर जनता कांग्रेस को ही जिताएगी।आज मुख्यमंत्री ने मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का चुनाव प्रचार किया। मस्तूरी वह विधानसभा क्षेत्र है,जहां कांग्रेस के विधायक दिलीप लहरिया ने भाजपा उम्मीदवार को 20 हजार से अधिक वोटों से हराया है।
 

NO COMMENTS