Home अपडेट वेस्ट वियर के निर्माण से मस्तूरी के 105 किसानों को मिली सिंचाई...

वेस्ट वियर के निर्माण से मस्तूरी के 105 किसानों को मिली सिंचाई की सुविधा, दोहरी फसल भी लेने लगे

मस्तूरी में नरवा विकास कार्यक्रम के तहत निर्मित वेस्ट वियर।

बिलासपुर। मस्तूरी विकासखंड के ग्राम पंचायत केंवटाडीह के ग्राम गिनौरीडीह में किसानों को अब बरसात के पानी पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है। यहां मनरेगा से 18.59 लाख की लागत का वेस्ट वियर सुरखी नाला पर बनाया गया है। इससे 105 किसानों को सिंचाई सुविधा मिल रही है और 210 एकड़ कृषि भूमि पर सिंचाई हो रही है।

यहां अब किसान दोहरी फसल भी लेने लगे है। दोहरी फसल लेने से उनकी आमदनी भी बढ़ गई है। किसानों को पेयजल, सिंचाई सहित निस्तारी कार्य के लिए वर्ष भर जल की उपलब्धता बनी रहती है। किसानों ने कहा कि जल के भराव बने रहने से ग्रामीणों को सिंचाई के लिए हमेशा जल की उपलब्धता बनी रहती है। इससे फसल की पैदावार भी अच्छी होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में नरवा विकास योजना लागू की है जिससे जल संरक्षण  हुआ और किसानी में बहुत मदद मिली है। ज्ञात हो कि नरवा विकास कार्यक्रम छत्तीसगढ़ शासन की एक महती योजना है।

NO COMMENTS