Home अपडेट ढोल ताशे और बाजे गाजे के साथ निकली परशुराम जयंती शोभायात्रा का...

ढोल ताशे और बाजे गाजे के साथ निकली परशुराम जयंती शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत

परशुराम जयंती पर निकाली गई शोभायात्रा में विधायक शैलेष पांडेय व ब्राह्मण समाज के अन्य पदाधिकारी।

विधायक शैलेश पांडे की अगवानी में समग्र ब्राह्मण समाज ने निकाली शोभायात्रा

बिलासपुर। परशुराम जयंती के एक दिन पहले सोमवार को शहर में भव्य रैली निकाली गई।सर्व ब्राम्हण समाज की ओर से शाम को दो जगहों पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई । सभी समाज के  लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया।  भगवान परशुराम को याद कर उनकी पूजा अर्चना की गई।। भगवान परशुराम के जयघोष करते युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था।शहर और भगवान परशुराम  जय घोष से गुंजायमान रहा।  शोभायात्रा की अगुवाई नगर विधायक शैलेश पांडेय ने की।

इस अवसर पर पहली बाइक रैली शहर के सरकंडा क्षेत्र में मुक्ति धाम से शुरू हुई जो शहर में भ्रमण करते हुए शोभायात्रा देवकीनंदन चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहां पर मंत्रोच्चारण और विधि विधान से भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई।

इसी तरह से दूसरी शोभायात्रा सीएमडी चौक से निकाली गई, जो पूरे शहर को घूमकर पुराना बस स्टैंड में समापन हुई। शोभायात्रा का शहर में बाजे गाजे और फूल मालाओं के साथ जगह-जगह स्वागत किया गया।

शोभायात्रा सरकंडा मुक्ति धाम से शुरू होकर शहर के अरपा पुल, गोलबाजार, सदर बाजार, गांधी चौक से जाते हुए देवकीनन्दन चौक स्थित हनुमान मंदिर पहुंची, जहां पर भगवान परशुराम की पूजा अर्चना के साथ ही विशाल मंगल आरती की गई। समग्र ब्राह्मण समाज के युवाओं ने भगवान परशुराम का जयकारा लगाया।

दोनों शोभायात्राओं का सभी समाज के लोगों ने जगह-जगह उत्साह और उमंग से स्वागत किया।

सरकंडा की बाइक रैली में प्रमुख रूप से नगर विधायक शैलेश पांडे, अभिनव बाजपेयी बिट्टू, लक्की मिश्रा, चंद्रचूण त्रिपाठी, सुदेश दुबे, मनोज तिवारी, अभिनव पाठक, सुजीत मिश्रा, रितेश पाठक, रतु मिश्रा, अजय मिश्रा, शिवम टाइगर, विवेक दुबे, राजा अवस्थी, रविकांत तिवारी, अभिनव तिवारी, शुभम तिवारी, यज्ञ धर दुबे, रितेश पांडे, अंकित पाठक, आशीष दुबे।विवेक तिवारी, सोनल मिश्रा, आशीष शिकारी, देवांशु पांडे, अमन शुक्ला, अविनाश शुक्ला, अर्चित शुक्ला, मनीष तिवारी, मनीष पांडे, आशु चतुर्वेदी, सिद्धार्थ शर्मा, तनय तिवारी, तन्मय तिवारी, राहुल तिवारी, मयंक मिश्रा, गुलाब शास्त्री टिंकू तिवारी, गौरव तिवारी, आदित्य तिवारी, आशुतोष तिवारी, नारू अवस्थी, अमन शुक्ला, कुलदीप, अभिलाष, विराज, आकाश, धीरज सहित अन्य लोग शोभायात्रा में शामिल हुए।

इसी तरह से सीएमडी चौक के विशाल शोभा यात्रा में रमुख रूप से नगर विधायक शैलेष पाण्डेय, प्रफुल शर्मा, विवेक बाजपेयी, संदीप पाण्डेय, चंद्रचूड़ त्रिपाठी, आशुतोष तिवारी, रितेश पाठक, आशुतोष शर्मा, राकेश तिवारी, अभिषेक पाण्डेय, अनुराग पाण्डेय, शशांक त्रिवेदी, आशीष तिवारी , लक्की दुबे, विशाल तिवारी, अनुराग शुक्ला, निलय तिवारी, निशांत तिवारी, वीरेंद्र पाण्डेय, राजा दिलीप अनुराग पाण्डेय, अभिनव पाण्डेय, प्रदीप तिवारी, कैलाश तिवारी, मनीष मिश्र, अभिषेक मिश्रा, मक्कू चीकू, नीलेश पाण्डेय, मनीष तिवारी, आलिंद तिवारी, देव शुक्ला, दिलीप तिवारी, चंद्रप्रकाश बाजपेयी, चन्द्रप्रदीप  बाजपेयी, राजेश पांडेय, सुदेश दुबे, राजा शर्मा, मनोज तिवारी, स्वप्निल शुक्ल, सुनील शुक्ल, मनोज तिवारी, राजा अवस्थी, विनय शर्मा, राजकुमार तिवारी, प्रशांत त्रिपाठी समेत कई लोग शामिल हुए।

 

NO COMMENTS