Home अपडेट गुरु गोविन्द सिंह प्रकाशोत्सव प्रारंभ, शबद कीर्तन के लिये पहुंचा अमृतसर से...

गुरु गोविन्द सिंह प्रकाशोत्सव प्रारंभ, शबद कीर्तन के लिये पहुंचा अमृतसर से रागी जत्था   

गुरुद्वारा दयालबंद बिलासपुर में शबद कीर्तन।

बिलासपुर।  सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश उत्सव गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा दयालबंद में 20 जनवरी को बड़ी श्रद्धा से मनाया जायेगा।

इस अवसर पर रागी जत्था सुरिंदर सिंह व नच्छतर सिंह दरबार साहिब अमृतसर से पहुंच चुके हैं। इनके अलावा गुरनाम सिंह हजूरी जत्था व हेड ग्रंथी मान सिंह जी हेड ग्रंथी गुरुद्वारा दयालबंद शब्द कीर्तन, कथा प्रस्तुत करेंगे।

गुरुद्वारा दयालबंद बिलासपुर।

19  जनवरी को कीर्तन कथा सुबह सुबह 7.30 बजे से 9.30 बजे तक हुआ। आज ही रात 7 से 9 बजे तक भी कीर्तन  होगा। 20 जनवरी सुबह 8.30 से 11.30  बजे तक एवं रात्रि 7 बजे से 12 बजे तक कीर्तन कथा गुरुद्वारा में किया जाएगाl

NO COMMENTS