वेतन विसंगति सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा है आंदोलन

बीते एक अगस्त से बेमियादी हड़ताल में शामिल 10 स्वास्थ्य संयोजकों को कलेक्टर के अनुमोदन के बाद सीएमएचओ ने बर्खास्त कर दिया है। स्वास्थ्य संयोजक प्रांतीय स्तर पर आंदोलनरत हैं। इनके साथ स्वास्थ्य पर्यवेक्षक और एलएचवी भी हड़ताल पर हैं। प्रदेश में इन हड़ताली कर्मचारियों की संख्या 10 हजार है। इनकी सेवा को पहले ही अत्यावश्यक घोषित किया जा चुका है। हड़ताल के चलते मीजल्स रूबेला टीकाकरण अभियान पर भी असर पड़ा है।

कर्मचारी संघ पदाधिकारियों को नोटिस जारी कर हड़ताली कर्मचारियों को 24 घंटे के भीतर कार्यभार ग्रहण करने कहा गया था। इसका पालन नहीं करने पर यह कार्रवाई की गई।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ राजधानी रायपुर में अगस्त माह से प्रदर्शन कर रहा था। वे वेतन विसंगति दूर करने सहित अपनी पांच सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग पर आंदोलन कर रहे हैं। जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है उनमें बी.विजया, भागवती खरे, जनक राम पटेल, निशा खेस्स, राजू सिंह बागड़ी, आजूराम मरकाम, ज्योति कुर्रे, प्रदीप कुमार कौशिक, शहनाज बेगम और सुषमा बंजारे शामिल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here