Home अपडेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन चेयरमेन वोरा को कोरोना योद्धा सम्मान, कांग्रेस विधि विभाग...

वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन चेयरमेन वोरा को कोरोना योद्धा सम्मान, कांग्रेस विधि विभाग का आयोजन

प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग द्वारा दुर्ग में विधायक अरुण वोरा का सम्मान।

दुर्ग। विधि विभाग कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने दुर्ग के विधायक अरुण वोरा को कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित किया।

कार्यक्रम कांग्रेस विधि विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक तन्खा के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे के मार्गदर्शन में रखा गया था। इस अवसर पर विधि कांग्रेस के  पर प्रदेश उपाध्यक्ष नीलू ठाकुर, संयुक्त सचिव संजय विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष प्रीतम देशमुख, डॉ. कल्पना देशमुख, राजकुमार देवांगन आदि उपस्थित थे।    वोरा को वेयर हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन बनाए जाने पर बधाई दी गई। उनके निवास पर रखे गये इस कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य एवं प्रभारी विधि-विधायी जयश्री जोशी, शहर अध्यक्ष गया राम पटेल,  शिवेश सिंह, ओम प्रकाश शर्मा,  अजय जैन, आलोक मिश्रा तथा वार्ड वासी उपस्थित  थे।

NO COMMENTS