राजकीय शोक के बीच मनाए जा रहे स्वतंत्रता दिवस पर जिला पुलिस की  पहल पर हो रहे आयोजन में रिवर व्यू रोशनी से जगमगाएगा लेकिन इसमें गीत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे।


मालूम हो कि अरपा स्थित रीवर व्यू में 15 अगस्त की शाम 7 बजे पुलिस व जिला प्रशासन स्वतंत्रता दीप जलाने का कार्यक्रम रखा है। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होना था, पर अब राज्यपाल बलराम दास टंडन के निधन के बाद कार्यक्रम में थोड़ा फेरबदल किया गया है। स्वतंत्रता दिवस दीप महोत्सव का कार्यक्रम यथावत रहेगा। शोक के कारण इस मौके पर तय किए गए सांस्कृतिक और गीत संगीत का कार्यक्रम निरस्त किया गया है।

पुलिस प्रशासन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता दीप महोत्सव नामक एक अभियान चलाया है। इस अभियान में शहर के स्कूल, कालेजों के छात्र लोगों के घरों में जाकर स्वतंत्रता दीप जलाने की अपील कर रहे हैं। इस अभियान को लेकर एक वीडियो भी बनाया गया है, जिसमें स्कूल, कालेजों के छात्र, शिक्षक और शहरवासी स्वतंत्रता दीप जलाने को लेकर लागों से निवेदन करते दिखाई दे रहे हैं। इस महोत्सव में बुधवार शाम कलेक्टर पी दयानंद व एसपी आरिफ एच शेख शामिल होंगे। साथ ही उन्होने शहर वासियों से आजादी और राष्ट्र के नाम स्वतंत्रता दिवस के दिन अपने घरों, दुकानों में 10 दीप जलाने की अपील करते हुए शहरवासियों को स्वतंत्रता दीप जलाने आमंत्रित भी किया है।

आज सुबह राज्यपाल बलराम दास टंडन का दिल का दौर पड़ने से 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इसलिए दीप महोत्सव बिना किसी संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम के मनाया जाएगा। महोत्सव के दौरान राज्यपाल को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here