नेहरू चौक में पौधारोपण के बाद  महापौर किशोर राय के साथ कलेक्टर पी.दयानंद ने बलराम टॉकीज के समीप मिट्टी तेल गली में कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। माह भर चलने वाले ग्रीन सिटी अभियान के तहत आज

निरीक्षण के दौरान महापौर ने बताया कि यह सड़क बिलासपुर स्मार्ट सिटी की पहली स्मार्ट सड़क होगी। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को सड़क किनारे पौधे लगाये जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आरिफ एच.शेख, जिला पंचायत की सीईओ फरिहा आलम सिद्दीकी, नगर निगम आयुक्त सौमिल रंजन चौबे और वनमंडलाधिकारी डी.पी.साहू सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने पहली स्मार्ट सड़क निर्माण कार्यों का जायजा लिया एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने निर्माणाधीन सड़क किनारे पौधे लगाने का निर्देश दिया।

शासकीय कन्या महाविद्यालय में पौधारोपण
मिशन ग्रीन बिलासपुर महाभियान के चौथे दिन आज शहर के गणेश चौक एवं शासकीय बिलासा कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में 103 पौधे लगाए गए। कलेक्टर  पी.दयानंद ने उपस्थित नागरिकों एवं छात्राओं को अपने-अपने घरों के आसपास भी पौधे लगाने एवं उन्हें बचाने के लिए प्रेरित किया।
आज सुबह 10 बजे बड़ी संख्या में गणेश चौक पर पौधारोपण किए गए। यहां 75 पौधे लगाए गए। शासकीय महाविद्यालय परिसर में उन्होंने काॅलेज की एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. की छात्राओं के साथ काॅलेज परिसर में 28 वाॅटर पाॅम पौधे रोपित किए।  यह अभियान शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत बिलासपुर जिले में 50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here