Home अपडेट लायन मनजीत अरोरा को मिला जबलपुर में डिस्ट्रिक्ट लायंस सेवा रत्न...

लायन मनजीत अरोरा को मिला जबलपुर में डिस्ट्रिक्ट लायंस सेवा रत्न सम्मान  

लायन मनजीत सिंह अरोरा जबलपुर में सम्मानित किये गये।

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर के मनजीत सिंह अरोरा को लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट कांफ्रेंस जबलपुर में डिस्ट्रिक्ट लायंस सेवा रत्न सम्मान से 28 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।

लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट में मध्यप्रदेश, महाकौशल, विंध्याचल एवं छत्तीसगढ़ आते हैं, जिनमें यह सबसे उत्कृष्ट सम्मान है। उनके द्वारा निरन्तर किये जा रहे विभिन्न सेवा कार्य एवं लायंस क्लब की गतिविधियों में सक्रियता को लेकर यह सम्मान उन्हें दिया गया।

इस कांफ्रेंस में लायंस क्लब के प्रथम वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रंजना क्षेत्रपाल,  द्वितीय वाइस गवर्नर जयप्रकाश अग्रवाल,  मीरा अग्रवाल, सुधा साव, प्रकाश चांडक आदि की उपस्थित में उन्हें उक्त सम्मान से नवाजा गया। अरोरा को मिले इस सम्मान पर पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रीतिपाल बाली एवं जसपाल होरा सहित सभी लायंस साथियों ने उन्हें बधाई दी।

NO COMMENTS