लायन मनजीत अरोरा मूर्खाधिराज, अन्य पदाधिकारियों को भी मिली उपाधि

बिलासपुर। लायंस क्लब बिलासपुर ने होटल इंटरसिटी इंटरनेशनल में होली मिलन समारोह रखा। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, सचिव सीए रौनक अग्रवाल, कोषाध्यक्ष शिव अग्रवाल को मूर्ख उपाधि से नवाजा गया। आगामी अध्यक्ष लायन हरजीत छाबड़ा को महामूर्ख उपाधि से नवाजा गया। लायन मनजीत सिंह अरोरा को महा मूर्खाधिराज से नवाजा गया।

इस अवसर पर कवि राजेन्द्र मौर्य, डॉ. सुधाकर, मनोहर दास मानिकपुरी ने अपने व्यंग्य काव्य  एवं होली गीत सुनाकर कार्यक्रम एवं उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। साथ ही प्रोजेक्टर लगाकर करौके म्यूजिक प्रस्तुत किये गए जिसमें गुरदीप अजमानी, शैलेश बाजपेयी, अरविंद दीक्षित, डॉ. प्रदीप शुक्ला, आर.के.सोनी की भागीदारी रही।

इस सभा में लायन किशन बुधिया, दिलीप भंडारी, महेश मुरारका, सुनील मारदा, नरेश लिखमानिया, विमल केडिया, अनिल अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुदीप अग्रवाल,  जी.एम.गुप्ता, नंदलाल पुरी, मोहन होनप, विनोद मित्तल, जी.एल.जैन, राकेश सखूजा, हरीश विधानी, मास्टर सेरेमनी चन्द्रकांत भट्ट, ध्वज वंदन, बाला अग्रवाल,  एन.के.भण्डारी, विवेक अग्रवाल, नरेन्द्र पाल गांधी, डॉ.अरूण शुक्ला, इत्तेफाक सागरी, मुकेश महलवाला, राकेश पाण्डेय, दर्शन छाबड़ा सहित अनेक सदस्य सपरिवार उपस्थित थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here