Home अपडेट नवागढ पुलिस की बड़ी कार्यवाही… नशीला सिरप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

नवागढ पुलिस की बड़ी कार्यवाही… नशीला सिरप के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा।  पुलिस अधीक्षक बेमेतरा  दिव्यांग पटेल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक  विमल कुमार बैस व एसडीओपी बेमेतरा  राजीव शर्मा के मार्गदर्शन में प्रतिदिन थाना / चौकी प्रभारियों के द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा, गांजा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।  जिसके तहत  13 अगस्त को थाना नवागढ पुलिस को मुखबीर के जरिये  सूचना मिली कि वार्ड नं. 10 दर्रीपारा नवागढ का सत्यम तिवारी अपने मकान में बिना अनुज्ञप्ति पत्र के धन अर्जित करने के नियत प्रतिबंधित नशीली  सीरप बिक्री करने हेतु रखा है।  इस  सूचना के आधार पर थाना नवागढ स्टाफ गवाहो के साथ मौके में पहुच कर आरोपी को पकडा। आरोपी सत्यम तिवारी उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं. 10 दर्रीपारा नवागढ के कब्जे से नशीली   58 नग जाईलो कफ CD – सिरप कीमती करीबन 8004/- रूपये एवं बिक्री रकम नगदी 4000/- रूपये जप्त कर धारा 22,8 NDPS एक्ट के तहत जप्त किया गया उक्त नशीली   सिरप के संबंध में पुछताछ करने पर बताया की आशिष पाटिल एवं उनके एक साथी द्वारा 85 नग सिरप देना बताया। उपरोक्त आशिष पाटिल एवं उसके एक साथी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मोटर सायकल में रायपुर से लाकर करीब 85 नग ZYLOCOFF-CD syrup सत्यम तिवारी को देना बताया। आरोपी 1. सत्यम तिवारी पिता विनोद तिवारी उम्र 22 साल साकिन वार्ड नं. 10 दर्रीपारा नवागढ 2. आशीष पाटिल पिता नारायण पाटिल उम्र 19 साल वार्ड नं. 06 नवागढ को  13 अगस्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बेमेतरा में आज 14 अगस्त  को पेश किया गया। एक विधि के साथ संघर्षरत् बालक को आज  14अगस्त को  न्याय किशोर बोर्ड न्यायालय बेमेतरा में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना नवागढ प्रभारी निरीक्षक अंबर सिंह, सउनि जगमोहन कुंजाम, प्र. आर. सुरेश सिंह, आर. पुना सिंह,आर. रविकांत चंद्रवंशी, आर. छत्रपाल डहरिया, आर. कमलेश अंचल, आर. छोटेराम टेम्बुकर, महिला आर. सुनीता गोयल एवं अन्य थाना स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

NO COMMENTS