Home अपडेट पत्नी की हत्या कर पति फांसी पर झूला, बेटे ने बताया- रात...

पत्नी की हत्या कर पति फांसी पर झूला, बेटे ने बताया- रात को दोनों के बीच हुआ था झगड़ा

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना इलाके में पति-पत्नी के बीच रात में झगड़ा हुआ। सुबह उनके साथ कमरे में सो रहे 7 साल के बेटे ने देखा कि मां का शव बिस्तर पर पड़ा है और पिता फांसी पर लटका है। अनुमान लगाया गया है कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना शिकारपुर गांव की है। यहां मोहिन्दर रजक और उसकी पत्नी प्रीति स्थानीय शासकीय छात्रावास में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करते थे। मंगलवार की रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पति ने पत्नी के साथ मारपीट की। इस बीच बेटे की नींद खुली, तो पिता ने उसे डांटकर सुला दिया।
सुबह करीब 7 बजे जब बेटे की नींद खुली तो उसने देखा कि मां निर्जीव बिस्तर पर पड़ी है और पिता फांसी पर लटका हुआ है। वह घबरा कर भागते हुए पड़ोस में रहने वाले अपने बड़े पिता के पास गया और उसे जानकारी दी। बड़े पिता और आसपास के लोगों ने पहुंच कर देखा तो दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पेन्ड्रा थाने में दी गई। पुलिस ने पाया कि महिला के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। अनुमान लगाया गया है कि पति ने पहले अपने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी और उसके बाद आत्महत्या कर ली। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना के संबंध में परिवार तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

NO COMMENTS