महापौर किशोर राय ने विकास कार्यों ने विकास कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जाहिर की है और अधिकारियों को समय-सीमा में काम पूरा करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सड़कों से निर्माण कार्यों का मलबा हटाकर जब्ती बनाने तथा जुर्माने की कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया है। महापौर अब हर दिन विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी लेने निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे।

बुधवार को राय ने व्यापार विहार सड़क निर्माण एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय गार्डन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया । इस दौरान संबंधित अधिकारियों को मौके पर तलब कर निर्माण कार्य की जानकारी ली गई। इसकी धीमी गति पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप निर्माण मलबा पड़ा मिला, जिसे तत्काल हटाने के निर्देश दिए।  उन्होंने उनकी जब्ती तथा जुर्माने की कार्रवाई का निर्देश भी दिया।इसी तरह निगम के निर्माण कार्यों के मलबे को व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। राय ने शहर विकास के तहत चल रहे सभी निर्माण कार्यों को तय समय सीमा पर कराने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here