मिशन ग्रीन अभियान

मिशन ग्रीन अभियान के चौदहवें दिन आज बिलासपुर और सरगुजा संभाग के सभी कलेक्टरों ने कमिश्नर टीसी महावर के साथ मिशन ग्रीन अभियान के तहत पौधारोपण किया। दोनों संभाग के दस कलेक्टरों ने गर्ल्स डिग्री कॉलेज में पौधे लगाये। वृक्षारोपण के दौरान बिलासपुर कलेक्टर पी दयानंद, रायगढ़ कलेक्टर शम्मी आबिदी, जांजगीर कलेक्टर नीरज बंसोड़, कोरबा कलेक्टर अब्दुल कैसर हक, बलरामपुर कलेक्टर हीरालाल नायक, जशपुर कलेक्टर प्रियंका शुक्ला, सरगुजा कलेक्टर किरण कौशल, कोरिया कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा, सूरजपुर कलेक्टर के सी देव सेनापति, मुंगेली कलेक्टर डी सिंह के नाम के पौधे रौपे गये। इस अवसर पर सभी कलेक्टर्स ने बिलासपुर जिले में चल रहे मिशन ग्रीन अभियान की प्रशंसा करते हुये कहा कि बिलासपुर जिले के नागरिकों ने प्रशासन का पौधारोपण में अभूतपूर्व सहयोग किया है।

ज्ञात हो कि आज भारत निर्वाचन विभाग की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आईएएस से लेकर तहसीलदार स्तर के अधिकारियों की परीक्षा रखी गई थी। निर्वाचन आयोग के सचिव बीएस ज्योति इस परीक्षा के लिए विशेष रूप से उपस्थित थे। प्रदेश में इस परीक्षा के लिए रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर को केन्द्र बनाया गया था। बिलासपुर की परीक्षा बिलासा कन्या महाविद्यालय में रखी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here