27खोली निवासी भी शामिल हुए, मिशन ग्रीन के 9वें दिन करीब 600 पौधे रोपे गए

जिला प्रशासन के करीब सौ अधिकारी कर्मचारी सुबह 8 बजे वेयर हाउस रोड पहुंच गए। सभी ने कलेक्टर पी. दयानंद के साथ वेयर हाउस रोड में करीब सौ पौधे लगाए। कलेक्टर ने उनसे प्रत्येक पौधे की जिम्मेदारी लेकर उसके संरक्षण करने कहा। 27 खोली में कलेक्टर ने वहां के नागरिकों के साथ पौधारोपण किया। सिरगिट्टी औद्योगिक परिक्षेत्र में उद्योगपतियों के साथ उन्होंने करीब 500 पौधे रोपे। कलेक्टर ने उनसे कहा कि हम सभी का लक्ष्य बिलासपुर को हरा-भरा बनाना है। पौधे लगाने के बाद उन्हें बचाने पर विशेष ध्यान देना होगा। कलेक्टर ने नर्मदा कोल्डड्रिंक्स का निरीक्षण किया। इस दौरान ईडी नवीन अग्रवाल ने उत्पादन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यहां रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी लगाया गया है। बीईसी फर्टिलाइजर के एजीएम वर्क्स दिलीप गोवर्धन ने उन्हें अपनी फैक्ट्री के भ्रमण के दौरान उत्पादन प्रक्रिया की जानकारी दी।  इस अवसर पर इस अवसर पर छत्तीसगढ़ लघु एवं सहायक उद्योग संघ के अध्यक्ष हरीश केडिया, महासचिव के.के.झा,उपाध्यक्ष अरुण अग्रवाल, जितेंद्र गांधी, महाप्रबंधक उद्योग एवं वाणिज्य जी.एस. नेताम सहित उद्योग संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here