Home अपडेट हजारों केरीबैग जब्त, हटाए गए अतिक्रमण-ट्रैफिक पुलिस व नगर-निगम की टीम ने...

हजारों केरीबैग जब्त, हटाए गए अतिक्रमण-ट्रैफिक पुलिस व नगर-निगम की टीम ने की कार्रवाई, रोज चलेगा अभियान

सीएमडी कॉलेज चौक से हटाया गया चलित होर्डिंग में लगा पोस्टर।

बिलासपुर। शुक्रवार को नगर-निगम और ट्रैफिक पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों में निरीक्षण कर प्लास्टिक के केरीबैग जब्त करने की कार्रवाई मिलकर की । अतिक्रमण हटाने के साथ निर्माण सामग्री को भी उठाया गया।

प्रदेश में प्लास्टिक कैरीबैग पूर्णतः प्रतिबंधित है। बावजूद इसके शहर के मुख्य बाजार के व्यवसायियों द्वारा सामान बिक्री करने अमानक प्लास्टिक केरीबैग इस्तेमाल किया जा रहा है। आज सबसे पहले शनिचरी बाजार के कई दुकानों में जांच की गई। इस दौरान यहां तीन दुकानों से केरीबैग जब्त किये गए। इसी तरह फूल बाजार, बस स्टैंड व बृहस्पति बाजार में अभियान चलाया गया और 6 दुकानों से बड़ी मात्रा में प्लास्टिक केरीबेग जब्त किया गया। सभी दुकान संचालकों को प्रतिबंधित प्लास्टिक केरीबैग का उपयोग नहीं करने की चेतावनी दी गई। इसके बाद भी केरीबैग रखने पर जुमार्ने के साथ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। संयुक्त टीम द्वारा मुंगेली नाका, नेहरू चौक, बृहस्पति बाजार, देवकीनंदन चौक, राघवेंद्र हाल, कंपनी गार्डन के सामने, सिम्स चौक, सदर बाजार, गोलबाजार, बिलासा चौक व बाल्मिकी चौक तक अवैध अतिक्रमण हटाया गया।

निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने अमानक कैरीबैग के इस्तेमाल नहीं करने की शहरवासियों से अपील की है। पाण्डेय ने कहा कि प्लास्टिक कैरीबैग के उपयोग से एक तरफ जहां पर्यावरण प्रदूषित होता है, वहीं पशुधन की क्षति होती है। अब हर रोज अभियान चलाया जाएगा, जिसमें कानूनी कार्रवाई भी होगी।

 

NO COMMENTS