बिलासपुर। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव की धर्मपत्नी व समाज सेविका नीतू श्रीवास्तव भी महिला कांग्रेस के साथ प्रचार अभियान में जुट गई हैं।

26 मार्च से उन्होंने महिला कांग्रेस पदाधिकारी सीमा पांडेय, भावना शर्मा, अपरोज बेगम, सावित्री सोनी आदि के साथ कस्तूरबा नगर, नेहरू नगर, राजेन्द्रनगर, अज्ञेय नगर आदि वार्डों में जनसम्पर्क कर कांग्रेस के लिए समर्थन मांगा। जिला कांग्रेस महामंत्री अनिल सिंह चौहान ने बताया कि नीतू श्रीवास्तव द्वारा मोर्चा संभालने के बाद महिला कांग्रेस पदाधिकारियों में हर्ष व्याप्त है।

 कोटा इलाके में तीन बैठक, दगौरी में होली मिलन, अटल ने की इतिहास रचने की अपील 

कांग्रेस प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव ने कोटा, बेलगहना, रतनपुर की बैठकों में भाग लेकर कार्यकर्ताओं से कहा कि यह आजादी की दूसरी लड़ाई है और वे जीत का इतिहास रच दें। उन्होंने बूथ, जोन, सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक कर प्रचार की रणनीति भी बनाई। इन बैठकों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी, राजेन्द्र शुक्ला, विभोर सिंह, अरुण सिंह चौहान, प्रमोद नायक, आदित्य दीक्षित, संदीप शुक्ला, विरेन्द्र साहू, आनंद जायसवाल, नीरज जायसवाल, सुभाष अग्रवाल, रामफल बंजारे, अजय गुप्ता, आशीष शर्मा, जयराज दीक्षित, कार्तिक साहू आदि भी सम्मिलित हुए।

शाम को दगौरी में होली मिलन समारोह हुआ जिसमें प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव का स्वागत किया गया। ब्लॉक कांग्रेस बिल्हा के अध्यक्ष विनोद दिवाकर ने सभी कार्यकर्ताओं को जीत के लिए संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में ब्रजेश दुबे, देवी सिंह, मनोज पांडेय, दिवाकर दुबे, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here