Home अपडेट विधानसभा चुनावः जिले से 43 और दावेदारों ने खरीदा पर्चा, अब तक...

विधानसभा चुनावः जिले से 43 और दावेदारों ने खरीदा पर्चा, अब तक 103 सामने आए, तीन फॉर्म जमा हुए

कलेक्टोरेट के मंथन सभाकक्ष के बाहर नाम निर्देशन पत्र लेने के लिए काफी भीड़ रही।

तीन पिंक बूथ होंगे, जहां सिर्फ महिलाएं वोट डालेंगीं

विधानसभा चुनाव को लेकर बिलासपुर जिले से सोमवार को 43 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किये। मरवाही विधानसभा से 4, कोटा विधानसभा से 3, तखतपुर विधानसभा से 8, बिल्हा विधानसभा से 10, बिलासपुर विधानसभा से 13, बेलतरा विधानसभा से 4 और मस्तूरी विधानसभा से 01 प्रत्याशी ने नामांकन पत्र खरीदा। मालूमं हो कि बीते 26 अक्टूबर को 45 तथा 27 अक्टूबर को 15 लोगों ने नाम निर्देशन पत्र खरीदा था। इसके अलावा आज तीन प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किये। इनमें बिल्हा विधानसभा से भारतीय सद्भावना समाज पार्टी से  मनीराम धृतलहरे,  सुरेश पाण्डेय और सतवंत सिंह निर्दलीय प्रत्याशी हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी पी. दयानंद ने जानकारी दी कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 03 मतदान केन्द्रों को पिंक बूथ के रूप में स्वीकृति दी गई है। जिनमें सिर्फ महिला मतदाता ही मतदान करेंगी। इनमें से कोटा विधानसभा में 21 क, 23 क और बिल्हा विधानसभा में 216 क मतदान केन्द्र में सिर्फ महिलाएं ही वोट डालेंगी। उन्होंने बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सभी विधानसभाओं में 9 हजार दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जायेंगी। ऐसे मतदान केन्द्रों में व्हील चेयर और रैंप की व्यवस्था की गई है।

 

NO COMMENTS