Home अपडेट तखतपुरः प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद भूमिगत हुए 19 जनपद सदस्य,...

तखतपुरः प्रमाण पत्र हासिल करने के बाद भूमिगत हुए 19 जनपद सदस्य, कांग्रेस को बहुमत मिलने के आसार

तखतपुर के नव-निर्वाचित जनपद सदस्य प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर के साथ।

तखतपुर। जनपद पंचायत तखतपुर के 25 में से 19 नव-निर्वाचित सदस्य अज्ञातवास पर चले गये हैं।

नगर पालिका में कांग्रेस का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने के बाद कांग्रेस ने अब जनपद पंचायत में भी काबिज होने के लिए एड़ी चोटी की जोर लगाना शुरू कर दिया है। जनपद पंचायत में कांग्रेस के नेतृत्व को लाना कांग्रेस विधायक रश्मि सिंह व प्रदेश कांग्रेस सचिव आशीष सिंह ठाकुर के लिए बड़ी चुनौती है। कांग्रेस नेताओं ने निर्वाचन प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद जनपद सदस्यों से बंद कमरे में चर्चा की और उसके बाद सभी किसी अज्ञात स्थान के लिए रवाना कर दिये गये। जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के लिए 25 सदस्यों वाली जनपद में बहुमत के लिए 13 का आंकड़ा पाना जरूरी है। इस बीच 19 सदस्य कांग्रेस के साथ चले गये हैं। इनका मोबाइल नंबर भी बंद है। हालांकि इनके परिजनों के लिए एक इमरजेंसी नंबर उपलब्ध कराया गया है। भाजपा को इनसे सम्पर्क करने का मौका ही नहीं मिला। जनपद पंचायत में बीते 10 साल से भाजपा का कब्जा रहा है।

 

 

 

NO COMMENTS